How to Buy Gold Online:आज देश में धनतेरस बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है. आज इस डिजिटल दुनिया में आप महज 1 रुपये में भी सोना खरीद सकते हैं. आज के दिन सोना या चांदी जैसे धांतु खरीदना काफी शुभ माना जाता है. आज हम जानेंगे की आप यूपीआई (यूनिफ़ाइड पेमेंट्स इंटरफ़ेस) ऐप जैसे गूगल ऐप, फोन पे, अमेजन पे से 1 रुपये में सोना कैसे खरीद सकते हैं.

Advertisement

आज इस डिजिटल दुनिया में आप बड़ी आसानी से घर बैठे ही ऑनलाइन महज 1 रुपये में सोना खरीद सकते हैं. आपको अब सोना खरीदने के लिए बहुत सारा पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं होती. चलिए जानते हैं कि आप यूपीआई ऐप जैसे पेटीएम, गूगल पे, फोन पे और अमजेन पे से कैसे सोना खरीद सकते हैं.

Advertisement

पेटीएम में कैसे खरीदें सोना?

स्टेप 1- सबसे पहले आपको पेटीएम ऐप खोलना होगा.

स्टेप 2- जिसके बाद आपको सर्च बार पर पेटीएम गोल्ड सर्च करना होगा.

स्टेप 3- जिसके बाद लेफ्ट साइट पर Buy One Time का ऑप्शन दिखाई देगा.

स्टेप 4- इसके बाद आपको यहां सोने का ग्राम दर्ज करना होगा. इसके साथ ही अमाउंट भी डाले

स्टेप 5- ये सब फिल होने के बाद आपको Confirm का ऑप्शन चुन आगे बढ़ना होगा.

Advertisement

स्टेप 6- इसके बाद पेमेंट का तरीका चुन आपको भुगतान करना होगा.

Google Pay से कैसे खरीदें ऑनलाइन सोना

स्टेप 1- सबसे पहले आपको गूगल पे ऐप खोलना होगा.

स्टेप 2- इसके बाद आपको इस ऐप में गोल्ड लॉकर सर्च करना होगा.

स्टेप 3- जिसके बाद आपको जितने का सोना खरीदा है, उतना अमाउंट डालना होगा.

स्टेप 4- इसके बाद आपको यूपीआई का पेमेंट तरीका चुन भुगतान करना होगा.

Advertisement

PhonePe से कैसे खरीदे ऑनलाइन सोना ?

अगर आप फोन पे से ऑनलाइन गोल्ड खरीदना चाहते, तो आपको सबसे पहले फोन पे ऐप खोलना होगा.

स्टेप 1- इसके बाद आपको यहां दिए गए Wealth ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको Mutual fund कैटेगरी में जाना होगा.

स्टेप 2- जिसके बाद आपको गोल्ड पर क्लिक करनरा होगा. फिर आपको गोल्ड फंड का ऑप्शन दिखाई देगा.

Advertisement

स्टेप 3- इसके बाद investment type ऑप्शन पर जाकर one time का ऑप्शन चुना होगा.

स्टेप 4- फिर आपको यहां अमाउंट डालना होगा. इसके बाद आपको भुगतान करना होगा.

Amazon Pay में कैसे करें भुगतान?

स्टेप 1- सबसे पहले आपको Amazon pay ऑप्शन पर जाना होगा.

स्टेप 2- फिर आपको insurance and investment ऑप्शन पर जाना होगा. यहां आपको डिजिटल गोल्ड का ऑप्शन भी दिखाई देगा.

Advertisement

स्टेप 3- इसके बाद आपको अमाउंट डालना होगा. फिर भुगतान करना होगा.