नयी दिल्ली। रविवार 26 अप्रैल को अक्षय तृतीया का खास मौका है। इस मौके पर गोल्ड की खरीदारी शुभ होती है। मगर कोरोनावायरस के मद्देनजर देश भर में लॉकडाउन है। ऐसे में आपके लिए गोल्ड की खरीदारी करना मुमकिन नहीं है। लोगों की इसी दुविधा को देखते हुए कुछ ज्वेलर्स ने खास इंतेजाम किया है। इनमें मशहूर कल्याण ज्वेलर्स ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए गोल्ड स्वामित्व प्रमाणपत्रों की बिक्री का ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक ग्राहक कम से कम दो ग्राम और इससे अधिक सोना खरीद सकते हैं, जिसके बाद अक्षय तृतीया के दिन उन्हें एक गोल्ड स्वामित्व प्रमाण पत्र भेजा जाएगा। इस सर्टिफिकेट का मतलब होगा कि ग्राहक के पास निश्चित मात्रा में सोना है। इससे वे अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने की परंपरा को पूरा कर सकेंगे। कंपनी के सीएमडी के अनुसार ऐसा पहली बार है कि हम अक्षय तृतीया अवधि के दौरान लॉकडाउन की स्थिति में हैं। लॉकडाउन के कारण लोग सोशल मीडिया माध्यमों से सोने की खरीदारी से जुड़े सवाल पूछ रहे हैं।
इस कंपनी ने अक्षय तृतिया के मौके पर सोना खरीदने वालों के लिए एक खास ऑफर पेश किया है। कंपनी का यह ऑफर 22 अप्रैल यानी आज से 27 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगा। कंपनी के ऑफर के अनुसार आप ऑफर पीरियड के दौरान उसी दिन, जिस दिन आप गोल्ड की बुकिंग कर रहे हैं, के भाव पर ज्वेलरी की ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। लॉकडाउन समाप्त होने पर तनिष्क की ही तरह ये कंपनी आपको अपने स्टोर या होम डिलिवरी के जरिए आप तक ज्वेलरी पहुंचाएगी। कंपनी का खास ऑफर यह है कि अगर डिलिवरी के वक्त सोने के दाम घटे तो आपके घटे हुए दामों का फायदा भी दिया जाएगा।
लॉकडाउन के कारण शोरूम बंद होने की वजह से टाटा के ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क ने रविवार को अक्षय तृतीया पर सोने की बिक्री इस साल ऑनलाइन करने का ऐलान किया। कंपनी के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर यह ऑफर 18 अप्रैल से 27 अप्रैल तक है। आप www.tanishq.co.in पर जाकर पूरी डिटेल और खरीदारी कर सकते हैं। तनिष्क ने एक बयान में कहा लॉकडाउन के बाद स्थिति सामान्य होने और सेवाओं के फिर से शुरू होने पर ग्राहक या तो स्टोर पर जाकर या अपने घर पर ज्वेलरी मंगवा सकेंगे। यानी आप शुभ अवसर पर खरीदारी कर सकते हैं और गोल्ड की डिलिवरी बाद में की जाएगी।
पीएनजी ज्वेलर्स ने भी अक्षय तृतीया के अवसर पर गोल्ड बुकिंग की सुविधा की घोषणा की है। इसके लिए कंपनी ने दो नए ऑनलाइन ऑफर भी पेश किये हैं, जिनमें वेधनी ई-वाउचर्स और प्योर प्राइस ऑफर शामिल हैं। वेधनी ई-वाउचर्स ऑफर में आप अक्षय तृतीया पर सोने की बुकिंग कर सकते हैं और लॉकडाउन खुलने के बाद स्थिति सामान्य होने पर ज्वेलरी की डिलीवरी ले सकते हैं। इस ऑफर में सिर्फ 1, 2, 5 और 10 ग्राम सोना मिलेगा। वहीं प्योर प्राइस ऑफर में खरीदारी के वक्त के मूल्य पर आप गोल्ड की बुकिंग करा सकेंगे। मगर लॉकडाउन खत्म के बाद अगर गोल्ड की कीमतें घटीं तो फिर आपको घटी हुई कीमतों पर ही सोने की डिलिवरी की जाएगी।
More Articles
- Copper है नया Gold? Ajay Kedia ने बताया क्यों बढ़ रही है निवेशकों की दिलचस्पी!
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित