How to book confirm train ticket: देश में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है. आज 3 अक्टूबर को नवरात्रि का पहला दिन है. जल्द ही दिवाली और छठ पूजा भी आ जाएगी. इस समय कई लोग बड़े शहरों से अपने घर की ओर रवाना होते है. ताकि वे अपने परिवार के साथ मिलकर त्योहार सेलिब्रेट कर सकें. फेस्टिव सीजन के समय ट्रेन में काफी भीड़ रहती है और कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है. आज हम आपको ऐसी ट्रिक बताएंगे, जिसके जरिए आप ट्रेन में कंफर्म सीट पा सकते हैं.

Advertisement

अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरा हुआ है. इस महीने कई बड़े त्योहार जैसे दशहरा, नवरात्रि, दिवाली और छठ पूजा, दुर्गा पूजा जैसे त्योहार होंगे. इस समय लोग बड़े शहर को छोड़ अपने घर जाते हैं. ताकि वे अपने परिवार के साथ त्योहार सेलिब्रेट कर सकें. अब जानते हैं कि आप ट्रेन में कंफर्म टिकट कैसे बुक कर सकते हैं.

Advertisement

दरअसल भारतीय रेलवे ने एक नई योजना की शुरुआत की है. ताकि लोगों को फेस्टिव सीजन में कंफर्म टिकट मिल सकें. इस योजना के तहत रेलवे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की सेवा टिकट बुकिंग के प्रोसेस के दौरानदेगा. इस योजना को विकल्प योजना भी कहा जाता है. इस योजना के तहत एआई के जरिए अगर किसी को अपने मनपंसद ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिल रही है, तो उसे अन्य ट्रेन के विकल्प दिखाए जाएंगे. जिससे वे घर जाने के लिए एक कंफर्म टिकट पा सकें

Advertisement

विकल्प योजना क्या है? (what is ATAS yojana)

विकल्प योजना को ATAS कहा जाता है. इसकी फुल फॉर्म Alternate Train accommodation scheme है. ATAS योजना का उद्देश्य यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा कंफर्म टिकट दिलाना है. मान लीजिए कोई व्यक्ति ट्रेन में इमरजेंसी के लिए टिकट बुक करता है और उसे वेंटिग लिस्ट में डाल दिया जाता है. अगर वे एटीएएस को चुनता है, तो उसे दूसरे ट्रेन के विकल्प दिखाएं जाएंगे, जहां ज्यादा से ज्यादा सीटे खाली हो.

Advertisement

ये योजना उन लोगों के लिए खासतौर पर मददगारी साबित होगी, जिसे इमरजेंसी में टिकट बुक करनी है.

कैसे करेगा विकल्प योजना काम ?

अगर कोई व्यक्ति ऑनलाइन ट्रेन बुक करता है, तो उसे बिना कुछ करें ही रेलवे की तरफ से विकल्प योजना का ऑप्शन दिया जाता है. आपको विकल्प योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. इस योजना के तहत ापको 7 ट्रेनों के ऑप्शन दिए जाएंगे. ये 7 ट्रेन वो होगी, जो आपके रास्ते पर 30 मिनट से 72 घंटे भीतर चलती हो.

Advertisement

ये ध्यान रखें की विकल्प योजना को अप्लाई करने का मतलब ये नहीं है की आपको कंफर्म टिकट मिल ही जाएगी. ये ट्रेन की उपलब्धता पर भी निर्भर करता है. ये योजना आपको कंफर्म टिकट लेने में मदद कर सकती है.