Passport Seva: विदेश यात्रा के लिए पासपोर्ट आवश्यक है। विदेश मंत्रालय (MEA) के देखरेख में देश में तमाम पासपोर्ट सेवा केंद्र संचालित होते हैं। इंडियय पोस्ट ऑफिस भी अब पासपोर्ट के लिए आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध कराता है। इस सुविधा ने डाकघरों के माध्यम से आम जनता के लिए पासपोर्ट सेवाओं को और अधिक सुलभ बना दिया है।

Advertisement

डाकघर में पासपोर्ट सुविधा मिलने से निवासियों को पासपोर्ट बनावने के लिए लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी होगी। देश भर में 428 डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) हैं। इन केन्द्रो की मदद से भारतीय नागरिक पासपोर्ट बनवा सकते हैं।

Advertisement

पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र क्या है

पासपोर्ट सेवा केंद्र और डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र सरकार द्वारा भारतीय डाक केंद्रो पर फ्रंट-एंड पासपोर्ट जारी करने वाली सेवाएं हैं। यह केंद्र टोकन जारी करने से लेकर पासपोर्ट जारी करने/दोबारा पासपोर्ट जारी करने के आवेदन और अन्य पासपोर्ट संबंधित सेवाएं उपसब्ध कराते हैं।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

- पहचान का प्रमाण, जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि।
- उम्र का प्रमाण जैसे जन्म प्रमाण पत्र या अन्य।
- पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड की कॉपी।
- पते का प्रमाण जैसे पानी का बिल, गैस कनेक्शन बिल, बिजली बिल आदि
- फोटो के साथ बैंक पासबुक
- किराए का समझौता (यदि लागू हो)

Advertisement

डाकघर में पासपोर्ट के लिए आवेदन कैसे करें

- Passportindia.gov.in पर जाएं, यह पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट है।
- यहा पूरी जानकारी भरें और ऑनलाइन पासपोर्ट आवेदन जमा करें।
- अपना आवेदन जमा करने के बाद, अपने पास के स्थानीय डाकघर में जाएं जहां पासपोर्ट सेवा केंद्र है।
- अपने साथ ओरिजनल कागजात और अपनी आवेदन प्रिंट रसीद लेकर जाएं।
- अधिकारियों द्वारा आपकी जानकारी को सफलतापूर्वक सत्यापित करने के बाद 7 से 14 कार्य दिवसों के भीतर आपका पासपोर्ट जारी कर दिया जाएगा।

Advertisement

अब आप पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र में बिना किसी समस्या के पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं लेकिन ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद प्रिंट रसीद और मूल दस्तावेजों के साथ खुद पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र पर जाना अनिवार्य है। इस सुविधा के बाद लोगों की परेशानियां थोड़ी कम हुई हैं।