Bank account : आज के वक्त में लगभग सभी के पास बैंक खाता होना बेहद जरूरी होता है। अगर आपके पास बैंक अकाउंट होता है, तो फिर वित्तीय लेन देन करना काफी आसान हो जाता है। वही, बैंक खाते भी कई तरह के होते है। जैसे बचत खाता, चालू खाता आदि।

Advertisement

आप किसी भी तरह के खाते खुलवा सकते हैं। सभी विभिन्न खातों के फायदे भी अलग अलग होते हैं। वही, क्या आपको पता है कि सेविंग अकाउंट में कितनी राशि रखी जा सकती हैं। अगर नहीं तो फिर आज हम यह बताने जा रहे है कि सेविंग अकाउंट में कितने पैसे रख सकते है तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।

Advertisement

लोग अधिकतर लेन-देन सेविंग अकाउंट में ही करते है। इसमें अधिकतर ट्रांजेक्शन पैसे जमा करने और निकालने की होती है। अधिकतर लोग इसी खाते में अपनी सेविंग को जमा करके रखते है। मगर सवाल यह आता है कि आप अपने सेविंग अकाउंट में कितना पैसा रख सकते है।

बता दें कि सेविंग अकाउंट में पैसा रखने की कोई सीमा नहीं है। आप अपने खाते में जितना चाहते उतना पैसा रख सकते है। बस आपको एक बात का ध्यान रखना होगा। अगर आपका पैसा आईटीआर के दायरे में आता है तो फिर आपको इसकी जानकारी देनी होगी।

Advertisement

वही, कोई भी व्यक्ति अपने बचत खाते में उतनी राशि नहीं रखता है कि वह आयकर के रडार पर आ जाए। आईटी विभाग को हमारे खाते में कैश डिपॉजिट की जानकारी होती है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष टैक्स बोर्ड (सीबीडीटी) ने किसी भी बैंक के लिए एक फाइनेंशियल ईयर में 10 लाख रु से ज्यादा की कैश जमा करने की जानकारी देना अनिवार्य है। 10 लाख रु की यही सीमा फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) ,में नकद जमा, म्यूचुअल फंड, बॉन्ड और शेयरों में इन्वेट्समेंट और फॉरेन करेंसी जैसे फॉरेक्स कार्ड, ट्रैवलर चेक आदि की खरीद पर भी लागू होती है।

Advertisement