नई दिल्ली, जुलाई 17। आधार कार्ड, जो एक भारतीय नागरिक के रूप में आपकी पहचान साबित करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक बन गया है, अब सभी टेलीकॉम ऑपरेटरों द्वारा मोबाइल फोन के लिए सिम कार्ड जारी करने के लिए उपयोग किया जाता है। मगर दिक्कत यह है कि आधार कार्ड से संबंधित धोखाधड़ी की घटनाएं भी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं और इसलिए यह जरूरी है कि हम अपनी आधार संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। सिम कार्ड खरीदने के लिए, आपको अपना वैध आधार कार्ड दिखाना होगा और उसके बाद ही आपके नाम पर एक सिम जारी किया जाएगा। लेकिन, किसी अनजान व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति के आधार कार्ड पर मोबाइल सिम जारी करने की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। जालसाज इन सिम कार्डों का इस्तेमाल आर्थिक अपराध करने के लिए कर रहे हैं। इसलिए आपको चेक करना चाहिए कि आपके आधार पर कितनी सिम एक्टिव हैं और एक्स्ट्रा सिम को ब्लॉक करना चाहिए।
यह चेक करना महत्वपूर्ण है कि आपका आधार केवल आपके व्यक्तिगत नंबर से लिंक हो और किसी अन्य जालसाज द्वारा उपयोग नहीं किया जा रहा है। यह पता लगाना काफी आसान है कि आपके आधार से कितने मोबाइल सिम लिंक हैं।
केंद्र सरकार ने यह पता लगाने के लिए एक पोर्टल बनाया है कि आपके आधार नंबर पर कितने सिम एक्टिव हैं। टेलीकॉम एनालिटिक्स फॉर फ्रॉड मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन (टीएएफसीओपी) नाम के पोर्टल का इस्तेमाल आधार नंबर से जुड़े सभी फोन नंबरों को चेक करने के लिए किया जा सकता है।
- वेबसाइट पर जाएं : https://tafcop.dgtelecom.gov.in
- अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें
- रिक्वेस्ट ओटीपी पर क्लिक करें
- अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें
- आपके आधार कार्ड से जुड़े सभी फ़ोन नंबर दिखाई देंगे
- यदि आपके द्वारा किसी भी नंबर का उपयोग नहीं किया जाता है, तो आप रिपोर्ट कर सकते हैं और उसे ब्लॉक कर सकते हैं।
सरकारी नियमों के मुताबिक एक आधार कार्ड पर कुल 9 सिम लिए जा सकते हैं, लेकिन इनमें से हर सिम का इस्तेमाल सिर्फ एक ऑपरेटर ही कर सकता है।
जियो एक नया 'एचपी स्मार्ट सिम लैपटॉप' ऑफर लेकर आई है। कंपनी ने इस ऑफर को पेश करने के लिए एचपी लैपटॉप के साथ हाथ मिलाया है। इस ऑफर के तहत फ्री सिम के साथ यूजर्स को 100 जीबी डेटा दिया जाएगा। जियो के नये ऑफर का फायदा लेने के लिए आपको एचपी से स्मार्ट एलटीई लैपटॉप खरीदना होगा। फिर आप रिलायंस जियो की ओर से 100 जीबी डेटा फ्री पा सकते हैं। इस ऑफर के लिए यूजर्स को जियो एचपी स्मार्ट सिम चाहिए होगी। गौरतलब है कि यह ऑफर चुनिंदा एचपी लैपटॉप के साथ ही उपलब्ध है। दूसरे नए योग्य एचपी एलटीई लैपटॉप के साथ नई जियो सिम लेने पर 365 दिनों के लिए 100 जीबी डेटा दिया जाएगा। यूजर्स यह ऑफर एचपी 14ईएफ1003टीयू और एचपी 14ईएफ1002टीयू लैपटॉप को रिलायंस डिजिटल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। आप रिलांयसडिजिटल.इन या जियोमार्ट के जरिए इन्हें ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। ऑफर के तहत एलिजिबल डिवाइस को खरीदने पर, ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के एक नयी जियो सिम प्राप्त कर सकेंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग