नई दिल्ली: एक हफ्ते बाद अगस्त का महीना शुरू हो रहा है। ऐसे में ये भी जरूरी है कि अभी से ही लोगों को अपने बैंक से जुड़ी जानकारी मिल जाए ताकि कोई जरूरी काम न रुके। यही वजह है कि हम आपको बता रहे हैं अगले महीने आने वाली छुट्टियां ताकि समय रहते आप अपने काम निपटा लें। हर महीने सभी सरकारी और निजी बैंकों में कुछ छुट्टियां अनिवार्य है। महीने में आने वाले सभी रविवार और दूसरे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं।
बैंकों को लगातार खोला गया
देश में कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया में चिंताजनक माहौल बना हुआ है। लेकिन इस भंयकर महामारी में लोगों की जरुरतों को ध्यान में रख कर बैंकों को लगातार खोला गया। देश के सभी बैंकों को लोगों की सहुलियत के लिए खोला गया। लेकिन उसके बाद भी आरबीआई ने लोगों को यही सलाह दी है कि जनता बैंकों में कम ही आए। जरूरी काम हो तभी घर से काम निकले। ताकि बैंककर्मी को किसी तरह का परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसके साथ ही बैंकों के खुलने की टाइमिंग में थोड़ा फेरबदल भी किया गया। लेकिन पूरे लॉकडाउन में बैंक कर्मचारी काम करते रहे हैं।
बात करें अगर अगस्त की तो सरकारी कैलेंडर के अनुसार अगस्त महीने में भी बैंक की छुट्टियां हैं। अगस्त महीने में रक्षा बंधन और कृष्ण जन्माष्टमी, स्वतंत्रता दिवस, गणेश चतुर्दशी, मुहर्रम और हरितालिका तीज समेत कई राष्ट्रीय और स्थानीय पर्व पड़ रहे हैं। अगस्त में पहली तारीख को कि बकरीद भी है। रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी इस कारण अगस्त में बैंक कई दिन बंद रहेंगे। वहीं पांच रविवार भी पड़ रहे हैं। इसके अलावा 8 और 29 अगस्त को क्रमश: दूसरे और चौथे शनिवार के कारण भी बैंक बंद रहेंगे। तो अगस्त में बैंक से जुड़े काम-काज को जल्द ही निपटाने की कोशिश करें। हम आपको बता देते है कि बैंक कब-कब बंद रहेंगे।
अगस्त के महीने में जुलाई के मुकाबले काफी ज्यादा बैंकों का अवकाश रहेंगे। ऐसे में बैंक कस्टमर को ज्यादा सावधान रहना होगा। पहले बात शनिवार और रविवार की करें तो 2, 8, 9, 16, 22, 23, 29 और 30 अगस्त को शनिवार और रविवार के कारण अवकाश रहेगा। महीने की शुरूआत में 01 अगस्त शनिवार को बकरीद की छुट्टी है। उसके बाद 03 अगस्त में रक्षाबंधन की वजह से बैंक का अवकाश रहेगा। 11 अगस्त के दिन श्री कृष्ण जन्माष्टमी है, जिस कारण से बैंकों की गजेटिड छुट्टी है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 21 अगस्त तीज, 22 अगस्त को गणेश चतुर्थी, 30 अगस्त को मुहर्रम, 31 अगस्त ओणम की वजह से लोकल छुट्टी रहेगी।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की बैंक हॉलीडे लिस्ट के मुताबिक एक अगस्त को चंडीगढ़, पणजी और गंगटोक को छोड़ लगभग सभी शहरों में बैंक बंद रहेंगे। बता दें ईद उल-अज़हा बकरीद का त्योहार 1 अगस्त को मनाया जाएगा। मरकजी चांद कमेटी के मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली व शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष के मुताबिक मंगलवार को ईदुल अजहा का चांद नजर नहीं आया है। लिहाजा बकरीद का त्योहार एक अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा।
नोट : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वेबसाइट पर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही, आपको बता दें कि हर राज्य के हिसाब से बैंक में छुट्टियां अलग-अलग होती है। आप चाहें तो नीचे दिए गये
लिंक पर क्लिक कर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते है। https://www.rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित