नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन में अगर आप होंडा हाइनेस सीबी 350 लेने का मन बना रहे है तो आपके लिए बेहतर मौका है। होंडा अपने हाइनेस सीबी 350 पर ग्राहकों को बेहतरीन ऑफर दे रहा है। काफी सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। Hero, Honda, TVS, Bajaj: जानिए 50 हजार रु तक की कौन सी बाइक है बेस्ट ये भी पढ़ें
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया अपनी नई होंडा हाइनेस सीबी 350 रेट्रो-मोटरसाइकिल पर ग्राहकों को 43,000 रुपये तक की बचत करने का विकल्प दे रही है। आपको बता दें कि कंपनी ने आईसीआईसीआई बैंक के साथ साझेदारी की है, जहां ग्राहकों को इस मोटरसाइकिल की ऑन-रोड कीमत पर 100 फीसदी तक का फाइनेंस मिल रहा है।
तो अगर आप इस बाइक को खरीदना चाहते है तो बता दें कि कंपनी की तरफ से इस बाइक पर ग्राहकों को 5.6 फीसदी की ब्याज दर देना होगा। इस फाइनेंस स्कीम के जरिए ग्राहक 43,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक इस बाइक को 4,999 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर खरीद सकते हैं।
इससे पहले कंपनी ने होंडा हाइनेस सीबी 350 रेट्रो-मोटरसाइकिल की डिलीवरी भारत में शुरू कर दी थी। हाल ही में कंपनी ने हरियाणा के मानेसर स्थित अपने कारखाने से हाइनेस सीबी 350 को डिस्पैच करना शुरू किया था। होंडा ने इसका पहला मॉडल 19 अक्तूबर को रोलआउट किया था। बता दें कि रेट्रो स्टाइल वाली सीबी 350 बाइक्स की भारत में होंडा के बिगविंग नेटवर्क के जरिए बिक्री हो रही है। ग्राहक इस प्रीमियम मोटरसाइकिल को 5000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। भारतीय बाजार में होंडा हाइनेस सीबी 350 का रॉयल एनफील्ड बुलेट क्लासिक 350, जावा मोटरसाइकिल और बेनेली इम्पीरियल 400 जैसी मोटरसाइकिलों से सीधा और कड़ा मुकाबला है।
होंडा हाइनेस सीबी 350 में पावर के लिए 348 सीसी, सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल, 4-स्ट्रोक, OHC इंजन दिया गया है। होंडा हाइनेस सीबी 350 का इंजन 5,500 आरपीएम पर 20.8bhp की मैक्सिमम पावर और 3,000 आरपीएम पर 30Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। होंडा हाइनेस सीबी 350 इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। होंडा हाइनेस सीबी 350 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में ट्विन रियर शॉक्स दिए गए हैं। होंडा हाइनेस सीबी 350 के फ्रंट में 310 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल-चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) दिया गया है।
वहीं दूसरी तरफ बात करें क्लासिक की तो यह भारत की सबसे पॉपुलर बाइक्स में से एक है। इस बाइक में 346 cc, सिंगल सिलिंडर, एयर कूल्ड बीएस6, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन है। यह 19.2 bhp पावर और 28 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। साथ में 5 स्पीड गियरबॉक्स है। बाइक का डिजाइन वर्ल्ड वॉर 2 के समय की बाइक से इंस्पायर्ड है। जानकारी दें कि बाइक की शुरुआती कीमत 1.65 लाख रुपये है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग