नई द‍िल्‍ली: नई कार खरीदने का मन बना रहे हों तो आपके लिए गुड न्यूज है। नये साल से ठीक पहले कई कार कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए डिस्काउंट और ऑफर्स का ऐलान कर रही हैं। होंडा ने भी अपने कई मॉडल्स पर बड़े ऐलान किए हैं। car : 4 लाख रु से कम कीमत में खरीदें ये शानदार माइलेज और धांसू फीचर्स वाली कार ये भी पढ़ें

Advertisement

ऑटोमोबाइल कंपनियां खरीदारों को नई कार खरीदने के लिए आकर्षक ऑफर की पेशकश कर रही हैं। होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने नये साल से ठीक पहले बंपर ऑफर की घोषणा कर दी है। तो चल‍िए हम आपको खबर के जर‍िए बताएंगे कि दिसंबर में होंडा की कारों को खरीदनें पर कितना लाभ उठा सकते हैं।

Advertisement

बीएस6 कारों पर कई तरह के ऑफर

जी हां जल्‍द ही नए साल की शुरुआत हो जाएगी। फ‍िलहाल साल 2020 के आखिरी महीने यानी द‍िसंबर की शुरुआत हो चुकी है, और वाहन निर्माता कंपनियों ने अपने वाहनों पर भारी लाभ और छूट की पेशकश शुरू कर दी है। यहां सबसे पहले एंड ऑफ द ईयर डिस्काउंट में होंडा ने अपने वाहनों पर डिस्काउंट की घोषणा की है, जिसमें कंपनी की हाल ही में लॉन्च की गई कुछ गाड़ियां भी शामिल हैं। जापान की यह कंपनी अपने BS6 कारों पर कई तरह के ऑफर का ऐलान कर चुकी है। हाल में जारी हुए मॉडल्स पर भी ग्राहकों को फायदा मिल रहा है।

होंडा सिविक पर 2.5 लाख रुपये तक का लाभ

नए साल से पहले अगर आप होंडा अमेज और होंडा सिविक खरीदना चाहते है तो आपके ल‍िए शानदार मौका है। होंडा अमेज के पेट्रोल मॉडल पर आप 37,000 रुपये तक का लाभ उठा सकते हैं, इसके अलावा डिजल मॉडल पर 12,000 रुपये तक की 4वें और 5वें वर्ष के लिए एक्सटेंड वारंटी, 15,000 तक का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। वहीं कंपनी होंडा सिविक के पेट्रोल मॉडल पर 2.5 लाख रुपये तक का लाभ और डीजल पर 1 लाख तक का कैश डिस्काउंट दे रही है।

होंडा डब्ल्यूआर-वी पर 40,000 तक का बेनिफिट

होंडा सिटी की 5वीं जेनरेशन को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है, जिस पर कंपनी 30,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस दे रही है। इसके साथ ही अगर आप जैज़ के पेट्रोल मॉडल को खरीदना चाहते हैं, तो इस पर 40,000 रुपये के कुल बेनिफिट्स शामिल हैं। जिनमें 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। होंडा डब्ल्यूआर-वी पर 40,000 तक का बेनिफिट दिया जा रहा है, जिसमें 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। आपके जानकारी के ल‍िए बता दें कि ये फायदा होंडा डब्ल्यूआर-वी के एक्सक्लूसिव एडिशन पर लागू नहीं होते हैं।

अमेज के स्पेशल एडिशन पर 15,000 तक की छूट

होंडा अपने अमेज स्पेशल एडिशन पर छूट दे रही है। कंपनी अपनी एंट्री लेवल अमेज के स्पेशल एडिशन पर 15,000 तक की छूट दे रही है, जो पेट्रोल और डीजल के (एसएमटी और एससीवीटी स्पेशल एडिशन) पर लागू होती है। इसके साथ ही आप अपनी पुरानी कार को एक्सचेंज करने पर 7,000 तक की कैश छूट का लाभ उठा सकते हैं। इस कार पर 15,000 रुपये तक का एडिशनल डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। बात करें अमेज एक्सक्लूसिव एडिशन की तो इस पर 27,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जो इसके पेट्रोल और डीजल (VXMT और VXCVT) पर उपलब्ध है। इसके अलावा इस कार पर 12,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये का एक्स्चेंज बोनस भी उपलब्ध है।