नई दिल्ली। देश के बैंकों में दिसंबर 2020 में कई छुट्टियां पड़ रही हैं। ऐसे में कुछ मौके ऐसे भी बन रहे हैं, जहां आप एक या दो दिन की छुट्टी लेकर लम्बी पा सकते हैं। वहीं अगर आपको बैंक से कुछ काम है तो आपको जरूर बैंक हॉलिडे इन दिसंबर 2020 की लिस्ट को देख लेना चाहिए। कहीं ऐसा न हो कि आप बैंक जाएं और वहां ताला लटका हुआ मिले। वैसे दिसंबर 2020 में 3 तारीख से बैंकों में छुट्टी की शुरुआत हो रही है।
देश में बैंकों में रह महीने रविवार का अवकाश होता है। इसके अलावा हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं। इसके अलावा त्योहार या कोई पब्लिक हॉलिडे है, तो उस पर भी बैंक बंद रहते हैं।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने दिसंबर 2020 के लिए बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि यह जानना जरूरी है कि बैंक हॉलिडे हर राज्य के हिसाब से अलग अलग होता है। जिस दिन जिस राज्य में त्योहार पड़ता है, उसी दिन उस राज्य के बैंक बंद रहते हैं। वहीं कुछ अवकाश ऐसे होते हैं, जिनमें पूरे देश में बैंक बंद होते हैं। दिसंबर में ऐसा अवकाश 25 दिसंबर यानी शुक्रवार को क्रिसमस के अवसर पर पड़ेगा। इस दिन देश के सभी बैंक रहेंगे।
3 दिसंबर : कनकदास जयंती और फेस्ट ऑफ सेंट फ्रांसिस जेवियर है।
5 दिसंबर : शेख मुहम्मद अब्दुल्ला का जन्मदिन है। इस दिन जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।
12 दिसंबर : शिलांग में 12 दिसंबर को शिलांग में पा-तोगन नेंगमिनजा संगमा की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
17 दिसंबर : गोवा में 17 दिसंबर को लॉसोन्ग पर्व है। इस वजह से गोवा में बैंक बंद रहेंगे।
18 दिसंबर : डेथ एनिवर्सरी यू सो सो थम मेघालय में है। इस दिन यहां बैंकों में छुट्टी रहेगी। इसके साथ ही गुरुघासीदास जयंती है, तो चंडीगढ़ में बैंक बंद रहेंगे।
19 दिसंबर : गोवा लिबरेशन डे की छुट्टी रहेगी। इसी दिन गुरु तेग बहादुर जयंती है। इस दिन पंजाब में बैंक बंद रहेंगे।
24 और 25 दिसंबर : क्रिसमस त्योहार के उपलक्ष्य में बैंक में 24 दिसंबर और 25 दिसंबर दो दिन की छुट्टी रहेगी।
30 दिसंबर : यु की अंग नांगबाह मेघालय में है और तमु लोसर की वजह से सिक्किम में इस दिन बैंक बंद रहेंगे।
31 दिसंबर : न्यू ईयर्स ईव के चलते बैंक में छुट्टी रहेगी।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित