Hindustan Zinc Share: कारोबारी सत्र के चौथे दिन गुरुवार को बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई लेकिन कुछ ही समय के बाद मार्केट में सुस्ती दर्ज की गई। हिंदुस्तान जिंक ने Q1FY25 का रिजल्ट जारी किया है, जिसके बाद आज कंपनी के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
Hindustan Zinc के शेयर्स
Hindustan Zinc के शेयर्स आज बीएसई पर यानी गुरुवार को हरे निशान ट्रेड करते हुए दिख रहे हैं। कंपनी का शेयर 0.55% की तेजी के साथ 449 रुपए पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 446.65 रुपए पर क्लोज हुआ था।
कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक हाई अपना 717 रुपए जुलाई 2024 में टच किया था और कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक लो 378 रुपए मार्च 2025 में टच किया था। कंपनी की मार्केट कैप 1,89,759.08 करोड़ रुपए है। कंपनी के शेयरों ने पिछले दो हफ्ते में निवेशकों 2.78% का रिटर्न दिया है।
कंपनी ने इस तिमाही में माइन्ड मेटल प्रोडक्शन में 1% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है। इस दौरान कुल प्रोडक्शन 2.65 लाख टन पर पहुंच गया है। यह दिखाता है कि माइंड मेटल का बेसिक खनन ऑपरेशन स्थिर बना हुआ है।
तैयार धातुओं का प्रोडक्शन घटा हालांकि कुल खनन में बढ़त हुई, लेकिन बाजार में बेचने लायक तैयार धातुओं के प्रोडक्शन में गिरावट देखने को मिली है। सेलेबल मेटल प्रोडक्शन 5% घटकर 2.5 लाख टन रह गया। रिफाइंड जिंक का प्रोडक्शन 4% गिरकर 2.02 लाख टन पर पहुंचा।
रिफाइंड लेड का प्रोडक्शन 6% की गिरावट के साथ 48,000 टन पर आ गया। ये आंकड़े यह दिखाते हैं कि कंपनी के रिफाइनिंग और प्रोसेसिंग यूनिट्स में प्रोडक्शन स्लोडाउन देखने को मिल रहा है।
क्या कहता है ये ट्रेंड?
कुल मिलाकर कंपनी के कच्चे माल के प्रोडक्शन में तो हल्की बढ़त है, लेकिन तैयार प्रोडक्ट्स जैसे रिफाइंड जिंक और लेड में लगातार गिरावट डिमांड-सप्लाई बैलेंस और प्रोसेसिंग एफिशिएंसी पर सवाल खड़े कर रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि कंपनी को अब अपने डाउनस्ट्रीम प्रोसेसिंग सिस्टम में सुधार की जरूरत है ताकि बाजार की मांग को समय पर पूरा किया जा सके और रेवेन्यू स्थिर बना रहे।
आगे की राह क्या है?
आने वाली तिमाहियों में कंपनी की रणनीति इस बात पर निर्भर करेगी कि वह कैसे अपने रिफाइंड मेटल्स के आउटपुट को दोबारा ग्रोथ ट्रैक पर लाती है। कच्चे माल की उपलब्धता बनी हुई है, अब जरूरी है उसे बेहतर तरीके से प्रोसेस कर मार्केट रेडी उत्पाद में बदला जाए।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!