देश की अग्रणी जिंक उत्पादक कंपनी Hindustan Zinc ने सतत विकास और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने राजस्थान के देबारी स्थित जिंक स्मेल्टर में भारत के पहले 250 मीट्रिक टन (MT) क्षमता वाले इलेक्ट्रिक क्रेन का सफल संचालन शुरू कर दिया है। यह कदम न केवल औद्योगिक क्षेत्र में तकनीकी इनोवेशन को बढ़ावा देगा, बल्कि कार्बन एमिशन कम करने में मदद करेगा।
यह नई क्रेन हाइब्रिड तकनीक से लैस है, यानी यह पारंपरिक डीजल मशीनों के मुकाबले कम ईंधन खर्च करती है और कम प्रदूषण फैलाती है। इससे भारी कामों को ज्यादा आसानी और कम लागत में पूरा किया जा सकेगा।
स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने पर जोर-
देबारी स्मेल्टर में इस इलेक्ट्रिक क्रेन की शुरुआत ऐसे समय में हुई है, जब दुनिया भर की कंपनियां प्रदूषण कम करने और स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने पर जोर दे रही हैं। आमतौर पर भारी मशीनें डीजल पर चलती हैं, जिससे काफी प्रदूषण होता है। ऐसे में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड मशीनों का इस्तेमाल पर्यावरण के लिए बेहतर माना जा रहा है।
प्रदूषण कम करने की योजना-
हिंदुस्तान जिंक का कहना है कि यह कदम कंपनी की ग्रीन एनर्जी और प्रदूषण कम करने की योजना का हिस्सा है। कंपनी पहले से ही अक्षय ऊर्जा और नई तकनीकों पर फोकस कर रही है। भारत की पहली 250 MT इलेक्ट्रिक क्रेन की शुरुआत इसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
दूसरी कंपनियों के लिए अच्छा उदाहरण-
कंपनी ने 2050 या उससे पहले नेट-ज़ीरो उत्सर्जन हासिल करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए वह लगातार नई और पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों में निवेश कर रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर भारी उद्योगों में इस तरह की इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड मशीनों का इस्तेमाल बढ़ता है, तो प्रदूषण में बड़ी कमी आ सकती है। साथ ही यह दूसरी कंपनियों के लिए भी एक अच्छा उदाहरण साबित हो सकता है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More Articles
- Share Market: शानदार तेजी के साथ बंद हुआ बाज़ार, एक्सपर्ट्स से जानें अगले हफ्ते के अहम लेवल?
- Share Market Outlook: इस हफ्ते Q1 Results, Banking और IT Stocks तय करेंगे बाज़ार की चाल?
- Share Market Crash: Trump के ऐलान से शेयर बाजार में हड़कंप! 1800 अंक टूटा Sensex, आखिर क्यों मचा Sell-Off?
- Share Market की तेज़ी बुरा फंसाएगी, बाज़ार में इन Stocks से बना लो दूरी!
- Trump Warning से Iran-US तनाव बढ़ा, Crude Oil में हलचल: Share Market Panic में क्या करें?
- Share Market: कल की भारी गिरावट के बाद बाजार में लौटी तेजी, Sensex और Nifty में बढ़त के साथ कारोबार; आगे क्या