Hindalco Industries Stock: आज बाजार में 25 जून को लगातार दूसरे दिन हरे निशान पर कारोबार शुरू हुआ। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर आज बुधवार को ट्रेडिंग के दौरान फोकस में हैं। कंपनी के शेयरों पर नजर डालें तो आज हरे निशान पर कारोबार करते दिख रहे हैं।
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज की एक बड़ी पहल के तहत उसकी फूल ओनरशिप वाली कंपनी आदित्य होल्डिंग्स एलएलसी ने अमेरिका की स्पेशलिटी एल्युमिना बनाने वाली कंपनी एलुकेम कंपनीज इंक के अधिग्रहण का ऐलान किया है। इस डील के तहत कंपनी ने करीब 125 मिलियन डॉलर लगभग 1,040 करोड़ रुपए में एलुकेम की 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक फिक्स समझौता (Definitive Agreement) साइन किया है।
क्या है डील की खास बात?
यह अधिग्रहण हिंडाल्को ग्रुप के वैश्विक विस्तार की दिशा में एक और मजबूत कदम माना जा रहा है। एलुकेम कंपनीज अमेरिका में विशेष ग्रेड के एल्युमिना प्रोडक्ट्स की एक प्रमुख निर्माता मानी जाती है, जिनका इस्तेमाल हाई तकनीकी इंडस्ट्री जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स, सिरेमिक्स और स्पेशल केमिकल्स में होता है।
52 वीक में कंपनी का ऐसा रहा कारोबार
हिंडाल्को ग्रुप के शेयर्स आज बुधवार को 0.31% तक तेजी के साथ 671 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 669 रुपए पर क्लोज हुआ था। कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक हाई अपना 772 रुपए अक्टूबर 2024 में टच किया था। और कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक लो 546 रुपए अप्रैल 2025 में टच किया था। कंपनी की मार्केट कैप 1,50,788.90 करोड़ रुपए है। कंपनी पिछले 2 हफ्ते 2.41% का रिटर्न दिया है।
एलुकेम की प्रोफाइल
एलुकेम कंपनीज इंक अमेरिका की एक प्रतिष्ठित स्पेशलिटी एल्युमिना कंपनी है जो हाई गुणवत्ता वाले और खास इस्तेमाल वाले एल्युमिना प्रोडक्ट्स बनाती है। यह कंपनी ऊर्जा मजबूती और तकनीकी इनोवेशन के मामले में आगे रही है।
हिंडाल्को की पहल
इस अधिग्रहण से हिंडाल्को की ग्लोबल उपस्थिति और तकनीकी कैपेबिलिटीस को मजबूती मिलेगी। कंपनी के अनुसार यह सौदा उसे हाई मार्जिन वाले प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में प्रवेश करने का मौका देगा और उसके डायवर्सिफिकेशन स्ट्रैटेजी को जोर देगा।
कंपनी ने क्या कहा?
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के एक बड़े अधिकारी ने कहा यह अधिग्रहण न केवल हमारे स्पेशलिटी प्रोडक्ट सेगमेंट को मजबूत बनाएगा बल्कि हमें वैश्विक ग्राहकों के साथ नए बाजारों में प्रवेश का मौका भी देगा।
कब पूरी होगी डील?
डील को रेगुलेटरी मंजूरियों और जरूरी कामों के पूरा होने के बाद आखिरी रूप दिया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही तक यह अधिग्रहण प्रॉसेस पूरी हो जाएगा। हिंडाल्को की यह पहल कंपनी के वैश्विक विस्तार और तकनीकी मजबूती बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग