नई द‍िल्‍ली: हीरो की टूव्‍हीलर खरीदने का मन बना रहे है तो जल्‍दी खरीद लीजिए। फ‍िलहाल हीरो मोटोकॉर्प प्लेजर पर शानदार ऑफर पेश कर रही है। अधिक से अधिक ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियां नए-नए ऑफर्स और डिस्काउंट लाते रहती है। हर कुछ-कुछ समय पर ग्राहकों की जरुरत को देखते हुए वाहन कंपनियां नए-नए ऑफर्स लागू करती है।

Advertisement

हीरो मोटोकॉर्प दुनिया की जानी मानी टू व्हीलर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है जो अपने सबसे पॉप्युल स्कूटर प्लेजर प्‍लस पर कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज डिस्काउंट भी दे रही है। तो अगर आप भी प्लेजर प्‍लस खरीदना चाहते है तो अभी बढ़‍िया मौका है।

Advertisement

प्लेजर प्‍लस पर म‍िल रहा खास ऑफर
हीरो मोटोकॉर्प ने जानकारी दी की कंपनी अपने स्कूटर में 5,100 का कैश डिस्काउंट की दे रही है। इसके साथ में कंपनी 3,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर और लॉयलिटी बोनस भी देगी। ये ऑफर सिर्फ महिलाओं के लिए है और इसकी वैलिडिटी 12 मार्च 2021 तक हैं। कीमत की बात करें तो इसके एंट्री लेवल स्टील व्हील वेरिएंट की कीमत 57,300 रुपये (एक्स- शोरूम दिल्ली )है। इसके एलॉय व्हील वेरिएंट की कीमत 59,950 रुपये (एक्स- शोरूम दिल्ली ) है और इसके टॉप मॉडल प्लैटिनम वेरिएंट की कीमत 61,950 रुपये (एक्स-शोरूम,दिल्ली) है।

Advertisement

प्लेजर प्‍लस के फीचर्स और इंजन
इस स्कूटर को ख़ास बनाने के लिए कंपनी ने कुछ एडवांस फीचर्स का इस्तेमाल किया है। इसमें सीट के नीचे बूट लाइट, यूएसबी चार्जिंस पोर्ट, कम लंबाई वालों के लिए लो हाईट सीट,155 mm का शानदार ग्राउंड क्लीयरेंस, 4.8 लीटर की क्षमता का फ्यूल टैंक और एलईडी लाइटिंग जैसे खास फीचर्स दिए गए है। इस स्कूटर वजन कुल 104 किलोग्राम है। बता दें कि कंपनी ने इस स्कूटर में 110cc की कैपेसिटी वाले इंजन का प्रयोग किया है जो कि 8PS की पावर और 8.7Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। हीरो मोटोकॉर्प का ये प्लेजर प्‍लस स्कूटर 3 वैरिएंट्स के साथ आता है। इस स्कूटर के पिछले हिस्से में मोनोशॉक सस्पेंशन और फ्रंट में बॉटम लिंक सस्पेंशन दिया गया है। ये स्कूटर डुअल टेक्सचर सीट और बेहतर स्टोरेज स्पेस के साथ आता है।

Advertisement

बिना कोई पैसे दिए खरीदें होंडा एक्टिवा 125
होंडा की एक्टिवा खरीदने का प्लान कर रहे है तो आपके ल‍िए अभी जबरदस्‍त मौका है। फिलहाल कंपनी बिना कोई पैसे दिए होंडा एक्टिवा 125 खरीदने का ऑफर दे रही है। आपकी जानकारी के ल‍िए बता दें कि कंपनी जीरो डाउन पेमेंट, जीरो डॉक्यमेंटेशन फीस, जीरो स्टेम्प ट्यूटी, जीरो हाइपोथीकेशन फीस, बगैर किसी चैक की मांग के यह ऑफर दे रही है। दरअसल कंपनी एक्टिवा 125 पर 100 फीसदी लोन का ऑफर दे रही है। पूरी खबर के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें