Hero Motors IPO News: ऑटो कंपोनेंट सेक्टर की दिग्गज घरेलू कंपनी हीरो मोटर्स के IPO को लेकर बड़ा अपडेट है. हीरो मोटर्स कंपनी (HMC) ग्रुप की कंपनी ने पब्लिक इश्यू के लिए शुरू में दायर अपने ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) को वापस लेने का फैसला किया है. इस प्रस्तावित पब्लिक इश्यू का उद्देश्य 900 करोड़ रुपये जुटाना था, जिसमें 500 करोड़ रुपए नए इक्विटी शेयरों से और 400 करोड़ रुपये ऑफर-फॉर-सेल (OFS) से जुटाए जाने थे. वहीं, मार्केट रेगुलेटर सेबी ने सुरक्षा डायग्नोस्टिक के IPO को हरी झंडी दे दी है.
Hero Motors IPO पर बड़ा अपडेट
हीरो मोटर्स ने सेबी को IPO के लिए 23 अगस्त को पेपर भरा था. ओपी मुंजाल होल्डिंग्स, भाग्योदय इन्वेस्टमेंट्स और हीरो साइकिल्स समेत हीरो मोटर्स के प्रमोटर ओएफएस में क्रमशः 250 करोड़ रुपए और 75 करोड़ रुपए के शेयर बेचने की तैयारी कर रहे थे. कंपनी संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोप और भारत सहित दुनिया भर में ऑटोमोटिव ओईएम को इलेक्ट्रिक और नॉन-इलेक्ट्रिक दोनों तरह के पावरट्रेन सॉल्युशंस की सप्लाई करती है.
हीरो मोटर्स कंपनी के बड़े क्लाइंट्स में बीएमडब्ल्यू एजी, डुकाटी मोटर होल्डिंग एसपीए और एनविओलो इंटरनेशनल इंक शामिल हैं. इसके शेयरहोल्डिंग पैटर्न पर नजर डालें तो ओपी मुंजाल होल्डिंग्स 71.55 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़े शेयरहोल्डर हैं, जबकि अन्य में साउथ एशिया ग्रोथ इन्वेस्ट एलएलसी के साथ भाग्योदय इन्वेस्टमेंट्स और हीरो साइकिल्स शामिल हैं. ICICI सिक्योरिटीज, DAM कैपिटल एडवाइजर और JM फाइनेंशियल बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं.
सुरक्षा डायग्नोस्टिक की आईपीओ की हरी झंडी
मार्केट रेगुलेटर सेबी ने सुरक्षा डायग्नोस्टिक के आरंभिक सार्वजनिक पेशकश को हरी झंडी दे दी. ग्लोबल इनवेस्टमेंट फर्म ऑर्बिमेड (OrbiMed) बैक्ड सुरक्षा डायग्नोस्टिक का पब्लिक इश्यू पूरी तरह से OFS है. इसमें मौजूदा शेयरहोल्डर्स करीब 1.9 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करेंगे. कंपनी ने इसी साल 23 जुलाई को IPO के लिए आवेदन भरे थे, जिसे 30 सितंबर को ऑब्जर्वेशन लेटर मिला था. इसका मतलब की कंपनी IPO को अगले 1 साल के अंदर लॉन्च कर सकती है.
पूर्वी भारत में अपने मुख्य परिचालन के साथ सुरक्षा डायग्नोस्टिक, कई प्रकार की स्वास्थ्य सेवा सेवाएं मुहैया करती है. यह एगिलस डायग्नोस्टिक्स और डॉ. लाल पैथलैब्स जैसी प्रमुख फर्मों के साथ प्रतिस्पर्धा में खड़ी हैं. सुरक्षा डायग्नोस्टिक के आगामी आईपीओ में सोमनाथ चटर्जी, रितु मित्तल और सतीश कुमार वर्मा सहित प्रमुख शेयरधारक 21.32 लाख इक्विटी शेयर बेचेंगे.
OFS में सबसे ज्यादा शेयरों की बिक्री ऑर्बिमेड एशिया II मॉरीशस से हो सकता है, इस आईपीओ से जुड़े मर्चेंट बैंकरों में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स शामिल हैं.
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका