नई दिल्ली, फरवरी 23। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (यूएसएफबी) मोटरसाइकिल और स्कूटर सेगमेंट की सबसे बड़े निर्माता हीरो मोटोकॉर्प के साथ पार्टनरशिप करने वाला पहला स्मॉल फाइनेंस बैंक बन गया है। साझेदारी के तहत एसएफबी दोपहिया वाहन खरीदने के लिए फाइनेंस (लोन) सर्विस मुहैया कराएगा। यूएसएफबी और हीरो मोटोकॉर्प का ये फाइनेंसिंग टाई-अप दोपहिया बाजार का विस्तार करने में मदद करेगा और देश भर में मिड से लोअर इनकम क्लास के ग्राहकों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा। इसी साझेदारी का फायदा आप भी ले सकते हैं। आप जीरो रु खर्च कर हीरो की कोई बाइक अपने घर ला सकते हैं। आगे जानिए पूरी डिटेल।
यूएसएफबी ग्राहकों को वाहन की ऑन-रोड कीमत (एलटीवी) का 100 प्रतिशत तक का लोन देगा। मगर ये राशि ग्राहक के क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर तय की जाएगी। देश भर के शहरी, अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहिया ग्राहकों को आकर्षक ईएमआई पर हीरो मोटोकॉर्प की मोटरसाइकिल मुहैया कराई जाएगी। हीरो मोटो के देश भर में 6000 टचपॉइंट्स हैं। इससे ग्राहकों को आसानी दोपहिया वाहन खरीदने की सुविधा भी मिलेगी।
जीरो रु खर्च कर आप हीरो की मनचाही बाइक ला सकेंगे और गाड़ी की कीमत आप आसान किस्तों में अदा कर सकेंगे। यूएसएफबी के चीफ बिजनेस ऑफिसर के अनुसार पर्सनल मोबिलिटी (निजी वाहन) की आवश्यकता बढ़ रही है, जो बड़े पैमाने पर मोबिलिटी की स्वतंत्रता और बेहतर कनेक्टिविटी के कारण है। आसान और ग्राहकों के लिए उचित ईएमआई के माध्यम से पूरी राशि की फाइनेंस से लोगों के वाहन खरीदने की प्रोसेस को तेज कर रहा है।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड प्रमुख स्मॉल फाइनेंस बैंकों में से एक है। ये बैंक वित्तीय और डिजिटल इंक्लूजन के जरिए उन लोगों को बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिन्हें कम या बिल्कुल ऐसी सेवाएं नहीं मिली हैं। वहीं दिल्ली में स्थित हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड मोटरसाइकिल और स्कूटर की दुनिया की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी है। ये पिछले 21 लगातार वर्षों से बढ़िया स्थिति में है। यदि आप हीरो की बाइक खरीदना चाहते हैं तो पहले इसकी लेटेस्ट प्राइस लिस्ट चेक करें।
हीरो की सबसे सस्ती मोटरसाइकिलें :
- हीरो एचएफ डीलक्स : शुरुआती कीमत 52037 रु
- हीरो स्प्लेंडर प्लस : शुरुआती कीमत 63864 रु
76000 रु तक की कीमत वाली मोटरसाइकिलें :
- हीरो स्प्लेंडर आईस्मार्ट 110 : शुरुआती कीमत 69,221 रु
- हीरो पैशन प्रो : शुरुआती कीमत 69698 रु
- हीरो सुपर स्प्लेंडर : शुरुआती कीमत 73,696 रु
- हीरो ग्लैमर : शुरुआती कीमत 75604 रु
1.20 लाख रु तक कीमत वाली मोटरसाइकिलें :
- हीरो एक्सट्रीम 160 आर : शुरुआती कीमत 110807 रु
- हीरो एक्सपल्स 200टी : शुरुआती कीमत 118216 लाख रु
- हीरो एक्सपल्स 200 : शुरुआती कीमत 120641 लाख रु
- हीरो एक्सट्रीम 200एस : शुरुआती कीमत 125662 लाख रु
- हीरो एक्सपल्स 200 4वी : शुरुआती कीमत 130255 लाख रु
हीरो के स्कूटर :
- हीरो प्लेजर+ : शुरुआती कीमत 63,241 रु
- हीरो माएट्रो एज 110 : शुरुआती कीमत 67251 रु
- हीरो डेस्टिनी 125 : शुरुआती कीमत 70725 रु
- हीरो माएट्रो एज 125 : शुरुआती कीमत 78472 रु
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति