Helicopter For Marriage: आज के वक्त में लगभग हर कोई व्यक्ति अपनी शादी को यादगार बनाना चाहता है। व्यक्ति शादी के वेन्यू से लेकर हर कुछ अलग ही करना चाहता है। आज कल लोग वेडिंग को शाही लुक देने के लिए हेलीकॉप्टर में दुल्हन लाने का प्रचलन भी बढ़ा है।

Advertisement

आप अगर भी अपने पार्टनर के लिए कुछ खास करना चाहते है तो आप शादी के लिए हेलीकॉप्टर बुक कर सकते हैं। हेलीकॉप्टर को बुक करना काफी आसान काम है। आप हेलीकॉप्टर को किसी भी गाड़ी की तरह इसे बुक कर सकते हैं। इसका फर्क खर्च का है। किराए पर हेलीकॉप्टर को लाना काफी महंगा होता होता है।

Advertisement

कई सारी कंपनियां है जो शादी के लिए हेली कॉप्‍टर उपलब्‍ध कराती हैं। आप ऑनलाइन के जरिए इसकी बुकिंग कर सकते हैं इसके साथ ही आप ऑफलाइन भी इसकी बुकिंग कर सकते हैं। ट्रेवल एजेंसी और वेडिंग प्‍लानर से संपर्क कर आप अपनी या अपने दोस्‍त-रिश्‍तेदार की शादी के लिए हेलीकॉप्टर बुक कर सकते हैं। आज कल वैसे ऑनलाइन अधिक बुकिंग हो रही है।

Advertisement

हेलीकॉप्‍टर का किराया की बात करें तो फिर हेलीकॉप्‍टर का किराया कई बातों पर निर्भर करता है। दूरी, हेलीकॉप्‍टर का प्रकार और सीजन के मुताबिक, किराया ऊपर-नीचे हो जाता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आमतौर पर हेलीकॉप्टर की बुकिंग के पैसे हर घंटे के आधार पर तय किए जाते हैं। कुछ कंपनियां है को एक मुश्त पैसे भी लेती है। वही, दूरी अधिक है तो फिर फीस भी अधिक वसूली जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आमतौर पर मिनिमम 2 घंटे के लिए हेलीकॉप्टर बुक किया जाता है।

Advertisement

बदरी हेलीकॉप्‍टर्स के प्रवीण जैन की तरफ से कहा गया है कि शादी के लिए हेलीकॉप्‍टर की बुकिंग दूरी और सीट कैपेसिटी पर काफी हद तक निर्भर करती है।

उनका कहना है कि वर्तमान में उनकी कंपनी दिल्‍ली एनसीआर और हरियाणा के लिए 4 लाख 50 हजार रु पांच सीटर हेलीकॉप्‍टर के ले रही है। यूपी में लखनऊ के लिए किराया 6 लाख रुपये है तो बनारस के लिए 9 लाख रु है। उनका कहना है कि इसी तरह पंजाब के अमृतसर और जालंधर के लिए 5 लाख रु रेट फिक्‍स किया है।

Advertisement

जैन का कहना है कि हेलीकॉप्‍टर की सेवा शादी में दुल्‍हन की विदाई से ससुराल पहुंचाने के लिए ही अधिकतर लोग लेते हैं। आम तौर पर इसमें 2 घंटे के लिए हेलीकॉप्‍टर उपलब्‍ध कराया जाता है। अगर किसी को अधिक समय के लिए हेलीकॉप्‍टर चाहिए तो खर्च और बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें: Travel Credit Card: इसमें मिलते है कई फायदे, जानिए डिटेल