Work From Home News: आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाई हुई है। भारी बारिश के कारण लोगों को ट्रैफिक जाम का भी सामना करना पड़ रहा है और कई ट्रेनें भी रद्द कर दी गईं हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस भारी बारिश के कारण किन कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम दिया गया है और इसे लेकर मौसम विभाग ने क्या जानकारी दी है।

Advertisement

आईटी एंप्लाइज को मिलेगा वर्क फ्रॉम होम

Advertisement

हैदराबाद यातायात पुलिस ने आईटी और आईटीईएस कंपनियों से आग्रह किया है कि वे अपने कर्मचारियों को आज यानी 2 सितंबर से वर्क फ्रॉम होम करने की अनुमति दें ताकि यातायात की भीड़ कम हो सके और यह सुनिश्चित हो सके कि इमरजेंसी सेवाएं बाधित न हों।

स्कूलों को भी बंद करने का दिया गया आदेश

भारी बारिश और बाढ़ को देखते हुए आज हैदराबाद में सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से बात कर भारी बारिश और बाढ़ के कारण इन राज्यों में स्थिति की जानकारी ली है।

Advertisement

ट्रेनों और एयरलाइन्स का समय भी बदला

इंडिगो एयरलाइन ने रविवार को खराब मौसम के कारण हैदराबाद आने-जाने वाली उड़ानों में संभावित देरी की चेतावनी दी थी। एयरलाइन ने यात्रियों से आग्रह किया कि वे हवाई अड्डे पर पहुंचने से पहले अपनी उड़ान की टाइमिंग को चेक करें और भारी जलभराव के कारण हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय दें।

Advertisement

मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

तेलंगाना में, मौसम विभाग ने 2 सितंबर को आदिलाबाद, निज़ामाबाद, राजन्ना सिरसिला, यदाद्री, महबूबनगर, भुवनागिरी, विकाराबाद, संगारेड्डी और कामारेड्डी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभवना जताई है और इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी ने 2-5 सितंबर तक 4 दिनों के लिए आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने सोमवार को उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश (एनसीएपी), यनम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश (एससीएपी) और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।
आंध्र प्रदेश में, श्रीकाकुलम, विजयनगरम, पार्वतीपुरम मान्यम, अल्लूरी सीताराम राजू, काकीनाडा और नंदयाला जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।

Advertisement

लोगों की सुरक्षा के लिए इंतजाम

केंद्र ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बाढ़ राहत कार्य और बचाव कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 26 टीमें तैनात की हैं।