मुम्बई। आज सुबह थोड़ी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार में दोपहर बाद तेजी से गिरने लगा। वहीं इसके कुछ देर बाद तो यह भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में गिरावट है। वहीं बीएसई के सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट है। सेंसेक्स 1290.56 अंक यानी 2.75 फीसदी की गिरावट के साथ 45,670.13 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है, तो निफ्टी 446.05 अंक यानी 3.24 फीसदी की गिरावट के साथ 13,314.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इससे पहले आज सोमवार यानी 21 दिसंबर 2020 को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। आज सेंसेक्स करीब 123.41 अंक की गिरावट के साथ 46837.28 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 47.10 अंक की गिरावट के साथ 13713.40 अंक के स्तर पर खुला। यह निफ्टी का ऊंचाई का रिकॉर्ड स्तर है। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 1139 कंपिनयों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 565 शेयर तेजी के साथ और 485 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 89 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले।
निफ्टी के टॉप गेनर
रिलायंस का शेयर करीब 18 रुपये की तेजी के साथ 2,009.70 रुपये के स्तर पर खुला।
एचयूएल का शेयर करीब 6 रुपये की तेजी के साथ 2,339.55 रुपये के स्तर पर खुला।
डा रेड्डी लैब का शेयर करीब 11 रुपये की तेजी के साथ 5,239.85 रुपये के स्तर पर खुला।
अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर करीब 4 रुपये की तेज के साथ 5,156.25 रुपये के स्तर पर खुला।
एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 2 रुपये की तेजी के साथ 1,413.15 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप लूजर
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 176.10 रुपये के स्तर पर खुला।
ओएनजीसी का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 97.75 रुपये के स्तर पर खुला।
हिन्डाल्को का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 246.15 रुपये के स्तर पर खुला।
एसबीआई का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 267.20 रुपये के स्तर पर खुला।
आईसीआईसीआई बैंक का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 509.55 रुपये के स्तर पर खुला।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी