Startup Funding News: आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि हेल्थ केयर से जुड़े एक स्टार्टअप ने जिसका नाम क्योरबे है, 62 करोड़ रुपए का फंड इकट्ठा किया है। यह सीरीज ए के तहत जुटाई गई फंडिंग थी। आपको बतातें चले कि इस फंडिंग राउंड को एलवर इक्विटी ने लीड किया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पहले से ही इस स्टार्टअप में निवेशक है और लीडरशिप टीम का मेंबर भी है।

Advertisement

क्योरबे एक हेल्थ-टेक स्टार्टअप है, आपकी जानकारी के लिए बताते चलें यह कंपनी देश के दूर दराज इलाकों में बहुत बेहतरीन क्वालिटी की और सस्ती हेल्थ केयर सुविधाएं पहुंचाने के लिए जाना जाता है। स्टार्टअप उन इलाकों के लिए बहुत बेहतरीन है जहां पर मेडिकल सुविधा नहीं पहुंच पाती हैं और वहां के लोगों को दूर दराज के अस्पताल में इलाज करवाने जाना पड़ता है।

Advertisement

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस स्टार्टअप की शुरुआत साल 2021 में हुई थी और तब से अब तक इसने करीब एक लाख मरीजों को सुविधा मुहैया कराई है। इस समय इस स्टार्टअप के 90 क्लीनिक मौजूद है जिनके जरिए करीब 32,000 गांव को कर किया जा रहा है। इस स्टार्टअप का फैलाव उड़ीसा और छत्तीसगढ़ राज्य में काफी जबरदस्त है।

Advertisement

आपकी जानकारी के लिए बता दे की कंपनी ने यह साफ किया है कि वह इस फंड का इस्तेमाल कहां करने जा रही है। गौरतलब है कि इस इकट्ठा की गई राशि से कंपनी को हाई क्वालिटी की और सस्ती चिकित्सा सुविधा गांव में मुहैया कराने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा यह हेल्थ केयर कंपनी इन फंडिंग के दौरान इकट्ठा किए गए पैसों की मदद से एक बड़ा हेल्थ डाटा प्लेटफार्म बनाया जाएगा, जिस में लोगों की जानकारी होगी ताकि अपनी चिकित्सा सुविधा को और भी ज्यादा बेहतर बना सके और लोगों तक आसानी से पहुंच सकें और रिकॉर्ड भी मेंटेन है।

Advertisement

आपको बताते चलें कि इस प्रोजेक्ट के लिए कंपनी कम से कम 200 पेशेवर लोगों को हायर करने का प्लान भी बना रही है। इनमें डाटा साइंटिस्ट और हेल्थ केयर एक्सपर्ट भी शामिल हैं।

इसके अलावा यह भी सुनने में आ रहा है कि कंपनी अपने क्लीनिक की संख्या को बढ़ाने का भी प्लान बना रही है। जिससे ज्यादा से ज्यादा गांव में आसानी से चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाई जा सके। आपको बताते चलें कि छत्तीसगढ़ उड़ीसा के बाद अब यह स्टार्टअप झारखंड में भी अपना विस्तार करना चाहता है और इस फंडिंग की मदद से कंपनी को इस काम में भी मदद मिल सकती है। झारखंड में अपने ब्रांड का विस्तार करने की बात खुद कंपनी के को फाउंडर प्रियदर्शी महापात्र ने बताई है।

Advertisement

एलवर इक्विटी में मैनेजिंग पार्टनर ज्योत्सना कृष्णन के अनुसार ग्रामीण इलाके के लोग भी किफायती दरों पर हेल्थकेयर सुविधाएं चाहते हैं, यह स्टार्टअप गांव वालों की इन्हीं जरूरत को पूरा भी कर रहा है। उम्मीद है कि किस फंडिंग से इसे अपना विस्तार करने में भी मदद मिलेगी। अब यह कंपनी झारखंड के गांव में भी सस्ती और बढ़िया क्वालिटी की चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का प्लान बना रही है।

Advertisement