HDFC Bank Q3 Results: आज यानी 16 जनवरी को भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक ने तीसरे क्वार्टर का रिजल्ट जारी किया है। बैंक द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार शुद्ध लाभ में 33.5 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 16,372 करोड़ रुपए के आसपास पहुंच गया है। आपको बताते चलें कि ठीक 1 साल पहले इस पीरियड के दौरान एचडीएफसी बैंक को 12,259 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था, जिसमें इस साल जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। आपको बताते चले की एचडीएफसी बैंक द्वारा प्राप्त किया गया शुद्ध लाभ मार्केट के आंकड़ों के एकदम करीब है।

Advertisement

एचडीएफसी बैंक ने पिछले साल के मुकाबले इस साल बेहतरीन शुद्ध लाभ दर्ज किया है। हालांकि, नॉन परफॉर्मिंग ऐसेट में हल्की सी बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले साल नॉन परफॉर्मिंग ऐसेट 1.23 प्रतिशत तक था, जो इस साल बढ़कर 1.26 प्रतिशत तक हो गया है। हालांकि इस साल नॉन परफॉर्मिंग ऐसेट में हुई बढ़त 0.31 प्रतिशत की है। जो इसके पिछले साल में 0.33 प्रतिशत थी, तो इस हिसाब से नॉन परफॉर्मिंग ऐसेट की बढ़ोतरी में भी गिरावट देखी गई है। आपकी जानाकारी के लिए बता दें कि यह अक्टूबर से लेकर दिसंबर क्वार्टर तक का रिजल्ट है।

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि एचडीएफसी बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम इस बार 28,470 करोड़ रुपए रही है। मिल रहे आंकड़ों के मुताबिक इसमें 24 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की पिछले फिस्कल ईयर में इस बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम 22,990 थी, जिसमें करीब 24 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली है।

Advertisement

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नेट इंटरेस्ट इनकम के फिगर बैंक द्वारा इंटरेस्ट अर्निंग असेट्स को कुशलतापूर्वक संभालने की काबिलियत को प्रदर्शित करते हैं।

बताते चलें कि एचडीएफसी बैंक ने कॉर्पोरेट और होलसेल लोन में करीब 11 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की है। 98,900 करोड़ रुपए रहा है। मीडिया में आ रही रिपोर्ट के मुताबिक इस बैंक के रिटेल लोन में 111 प्रतिशत तक की जबरदस्त वृद्धि देखने को मिली है। जाहिर तौर पर इससे बैंक की रिटेल मार्केट में मजबूत और जबरदस्त पकड़ का पता चलता है।

Advertisement

गौरतलब है कि वित्त वर्ष 24 के अक्टूबर से दिसंबर क्वार्टर के दौरान एचडीएफसी बैंक ने टोटल डिपॉजिट में भी बढ़ोतरी दर्ज की है। इस क्वार्टर में बैंक के पास कुल जमा राशि दो 28.47 लाख करोड़ रुपए है। वहीं पिछले साल इस क्वार्टर में टोटल डिपॉजिट इस साल के मुकाबले करीब 27.7 प्रतिशत तक काम था। साल 2023 के वित्त वर्ष में इस क्वार्टर के लिए टोटल डिपॉजिट 22.29 लाख करोड़ रुपए का था।

Advertisement

इसके अलावा इस बैंक के करंट और सेविंग अकाउंट डिपॉजिट में भी 9 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। इस बैंक के सेविंग अकाउंट में कुल जमा धन राशि 5.79 लाख करोड़ रुपए की है। इसके अलावा करंट अकाउंट में 2.58 लाख करोड़ रुपए डिपॉजिट हैं।

आपको बताते चलें कि आज एचडीएफसी बैंक के तीसरे क्वार्टर का रिजल्ट आने से पहले इसके शेयर्स ने बेहतर परफॉर्म किया है और मार्केट बंद होने के वक्त वह तेजी पर कारोबार कर रहे थे। एचडीएफसी बैंक के शेयर आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर 1678.25 के स्तर पर कारोबार कर रहे थे।

Advertisement