नई दिल्ली, जून 6। म्युचुअल फंड योजनाओं का एक फायदा यह होता है कि आप अपनी जोखिम लेने की क्षमता के अनुसार अपने पोर्टफोलियो में विविधता ला सकते हैं। साथ ही पैसे को डेब्ट से निकाल कर इक्विटी में लगा सकते हैं। इक्विटी यानी शेयर बाजार। शेयर बाजार ने पिछले एक साल में नयी ऊंचाइयों को छुआ है। इससे कई म्यूचुअल फंड इक्विटी स्कीमों ने भी जोरदार रिटर्न दिया है। यहां आपके लिए एचडीएफसी म्यूचुअल फंड की 4 बेस्ट स्कीमें लेकर आए हैं, जिन्होंने बीते एक साल में 73 फीसदी तक रिटर्न दिया है। ध्यान रहे कि यहां इन स्कीमों में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। निवेश करना या न करना आपका अपना फैसला है। यहां हम सिर्फ 1 साल में अधिक से अधिक रिटर्न देने वाली स्कीमों की जानकारी देंगे।
यह फंड काफी हद तक इक्विटी में निवेश करने वाला है। इस फंड की 93 संपत्ति इक्विटी में निवेश की गयी है। अच्छी बात यह है कि अधिकांश पैसा हाई क्वालिटी वाले ब्लूचिप शेयरों में लगाया गया है। इस फंड ने एक साल में निवेशकों को 73.29 फीसदी का जोरदार रिटर्न दिया है। इक्विटी सेगमेंट से इसके पास रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और एचडीएफसी जैसी कंपनियों के शेयर शामिल हैं। इस फंड का 6 महीनों का रिटर्न भी लगभग 30 फीसदी रहा है।
इस फंड को वैल्यू रिसर्च से 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। एचडीएफसी इंडेक्स फंड ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे अधिक पैसा लगाया हुआ है। इसके बाद फंड के पोर्टफोलियो में एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक आदि जैसे नाम हैं। इस फंड ने एक साल में 54.41 फीसदी रिटर्न दिया है। यदि आप 5 साल और उससे अधिक के लिए निवेश कर रहे हैं तो निवेश करना बेहतर है।
इस फंड में जोखिम कम रहता है। क्योंकि रिटर्न के साथ-साथ जोखिम को संभालने के लिए ये फंड इक्विटी के साथ-साथ डेब्ट में भी निवेश करता है। इस फंड को 1994 में लॉन्च किया गया था। वैसे तो यह एक बैलेस्ड फंड है, लेकिन इसका एक बड़ा हिस्सा इक्विटी में निवेश किया गया है। इस फंड का 1 साल का रिटर्न 55 फीसदी है, जबकि 5 साल का सालाना रिटर्न 13 फीसदी के आस-पास है।
जैसा कि नाम से पता चलता है कि यह फंड एक मल्टी-कैप एसेट फंड है और अपना सारा पैसा इक्विटी, डेब्ट और साथ ही सोने में भी निवेश करता है। फंड ने 1 साल में लगभग 40% रिटर्न दिया है, जबकि 3 साल का सालाना रिटर्न लगभग 12.11 फीसदी है। एचडीएफसी मल्टी-एसेट फंड ऊपर बताए गए अन्य की तुलना में थोड़ा कम जोखिम भरा है, क्योंकि यह कई अन्य एसेट क्लास में भी निवेश करता है।
शेयर बाजार जिन स्तरों पर इस हिसाब से इक्विटी में निवेश जोखिम भरा है। इसलिए आप एसआईपी के तहत निवेश करें। एसआईपी में हर महीने न्यूनतम आवश्यक निवेश राशि सिर्फ 500 रुपये होती है। मगर ध्यान रहे कि यदि आप छोटी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं तो ऐसी योजनाओं से बचना अच्छा है। इक्विटी में निवेश लंबी अवधि के लिए ठीक रहता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान