HDFC Mutual Fund : म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले ये जानना जरूरी है कि कौन सी बेस्ट रहेगी। आप ऐसे ही किसी भी स्कीम में निवेश न करें। बल्कि पहले स्कीम के बारे में रिसर्च करें। अच्छी स्कीम चुनने का एक तरीका ये है कि आप उस स्कीम की रेटिंग चेक करें। जितनी अच्छी रेटिंग उतना अच्छा फंड। यहां हम आपको एचडीएफसी म्यूचुअल फंड की 4 ऐसी स्कीमों की जानकारी देंगे, जिन्हें रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने नंबर 1 रेटिंग दी है। इसके लिए क्रिसिल ने कई पैरामीटर्स तय किए हैं, उनके आधार पर ही इन स्कीमों को नंबर 1 रेटिंग दी गयी है।
एचडीएफसी म्यूचुअल फंड की जिन स्कीमों को क्रिसिल ने नंबर 1 रेटिंग दी है, उनमें एचडीएफसी टॉप 100 फंड (जो कि 1 लार्जकैप फंड है), एचडीएफसी टैक्स सेवर फंड (ईएलएसएस), एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड (फ्लेक्सी कैप) और एचडीएफसी फोकस्ड 30 फंड ( फोकस्ड फंड) शामिल हैं।
किया है अच्छा परफॉर्मेंस
जब हम एचडीएफसी म्यूचुअल फंड की बेस्ट म्यूचुअल फंड स्कीमों की बात करते हैं, तो इसका मतलब है क्रिसिल के अनुसार नंबर 1 रेटेड फंड। इन म्यूचुअल फंड स्कीमों ने पिछले कुछ वर्षों में अच्छा प्रदर्शन किया है।
अधिकतर म्यूचुअल फंड स्कीमों का 3 साल का रिटर्न बेहतर शानदार रहा है, क्योंकि कोविड आने पर शेयर बाजार में गिरावट आई थी और उसके बाद बाजार लगातार ऊपर चढ़ा है। इससे अधिकतर म्यूचुअल फंड योजनाओं का रिटर्न दमदार ही रहा है। अगले 3 वर्षों में फिर से इतना ही रिटर्न मिलेगा, इसकी उम्मीद करना थोड़ा दूर की कौड़ी होगी। साथ ही, ब्याज दरों में तेजी से वृद्धि के चलते निवेशकों को भी फिक्स्ड डिपॉजिट से काफी अच्छा रिटर्न मिल रहा है।
म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले सबसे पहले इनसे जुड़े जोखिम के बारे में रिसर्च कर लेनी चाहिए। यदि आप जोखिम से बचने वाले निवेशक हैं, तो डेब्ट फंड सेगमेंट के कम जोखिम वाले ऑप्शनों की तलाश करना बेहतर है। जहां तक इक्विटी म्युचुअल फंडों का मामला है, तो जानकारों का मानना है कि अगले कुछ वर्षों में रिटर्न बैंक डिपॉजिट के बराबर ही रह सकता है। जो लोग अभी निवेश कर रहे हैं, वे आने वाले वर्षों में पर्याप्त लाभ कमा सकते हैं। यह भी देखा गया है कि पिछले एक साल में शेयर बाजार का रिटर्न सपाट रहा है। ऐसे में किसी भी मामले में, रिटर्न के नतीजे का अनुमान लगाना हमेशा कठिन होता है, चाहे वह शेयर बाजार हो या म्यूचुअल फंड स्कीम।
ध्यान रहे कि इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी देना है और इसे निवेश आइडिया के तौर पर नहीं लिया जाना चाहिए। इन म्यूचुअल फंड को क्रिसिल रेटिंग्स से चुना गया है। नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें। किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने जोखिम लेने की क्षमता को जरूर परखें। क्षमता से अधिक जोखिम लेना आपके लिए ठीक नहीं हो सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान