HDFC Bank UPI Service: एचडीएफसी बैंक के अकाउंट होल्डर्स के लिए बड़ी खबर आ गई है। नवंबर महीने में दो दिनों तक आप यूपीआई सर्विस का यूज नहीं कर पाएंगे। एचडीएफसी बैंक ने नवंबर में दो दिनों के लिए अपने यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सर्विस को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है। यह अस्थायी छुट्टी आवश्यक सिस्टम रखरखाव के लिए की जा रही है, ताकि ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग अनुभव मिल सके। आइए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

Advertisement

इस दिनों के लिए बंद की गई है यूपीआई सर्विस

Advertisement

एचडीएफसी बैंक की UPI सर्विस का डाउनटाईम बैंक की वेबसाइट के अनुसार 5 नवंबर 2024 को रात 12:00 बजे से 2:00 बजे तक (2 घंटे) रहेगा। इसके बाद 23 नवंबर 2024 को रात 12:00 बजे से 3:00 बजे तक (3 घंटे) के लिए यूपीआई सर्विस का ग्राहक यूज नहीं कर पाएंगे।

किन-किन सर्विसेस का नहीं कर पाएंगे यूज?

एचडीएफसी बैंक के करेंट और सेविंग अकाउंट, Rupay क्रेडिट कार्ड पर वित्तीय और गैर-वित्तीय UPI ट्रांजेक्शन का आप इन दोनों दिनो पर यूज नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा एचडीएफसी मोबाइल बैंकिंग ऐप, जीपे, व्हाट्सएप पे, पेटीएम, श्रीराम फाइनेंस, मोबिक्विक और क्रेडिट पे जैसी सर्विस के माध्यम से किए गए सभी UPI ट्रांजेक्शन भी इस दौरान बाधित रहेंगे। वहीं, एचडीएफसी बैंक के माध्यम से रजिस्टर ट्रेडिंग अकाउंट पर भी सभी UPI ट्रांजेक्शन बंद रहेंगे।

Advertisement

इस वजह से बैंक ने बंद की है यूपीआई सर्विस

बैंक ने नवंबर में दो दिनों के लिए अपने यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सर्विस को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है। यह अस्थायी छुट्टी आवश्यक सिस्टम रखरखाव के लिए की जा रही है, ताकि सभी ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग अनुभव मिल सके।

यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) एक स्मार्टफोन सक्षम फंड ट्रांसफर है, जो बैंक कस्‍टमर्स को एक यूपीआई आईडी का उपयोग करके पैसे का भुगतान / प्राप्त करने की सर्विस देता है। एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे इस पीरियड के दौरान UPI से संबंधित ट्रांजेक्शन में कोई असुविधा न होने के लिए पहले से ही आवश्यक पेमेंट कर लें।