नई दिल्ली: कमाई का जरिया अगर खोज रहे है तो हमारी ये खबर आपके बड़े काम आ सकती है। खबर के जरिए हम आपको शेयर से कमाई करने का मौका देंगे। जी हां पहले तो बताते चले कि एचडीएफसी बैंक के शेयर में इस साल अबतक फ्लैट ट्रेडिंग देखी गई है। लेकिन बात करें इस साल जनवरी से अबतक की तो शेयर में 2 फीसदी की मामूली बढ़त ही देखने को मिली है। ऐसे में बैंक के शेयर में आगे निवेशकों को जोरदार रिटर्न मिल सकता है।
Top 4 Bank : चेक करें FD पर सबसे ज्यादा रिटर्न कहां मिल रहा
ब्रोकरेज हाउस सीएलएसए और ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल दोनों को बैंक के शेयर में अच्छी ग्रोथ दिख रही है। ऐसे में उनके नजरिए से इसमें खरीददारी की सलाह दी गई है। असल में बैंक ने यह जानकारी दी है कि मार्च तिमाही में एडवांस में करीब 14 फीसदी ग्रोथ रही है, जबकि डिपॉजिट 16.3 फीसदी बढ़ा है। मार्च तिमाही में बेंक के नतीजे मजबूत रहने की उम्मीद है। फिलहाल ब्रोकरेज रिपोर्ट के अनुसार शेयर में आगे 26 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है।
दिग्गज ब्रोकरेज हाउस सीएलएसए ने एचडीएफसी बैंक पर खरीददारी की रेटिंग बनाए रखी है। ब्रोकरेज हाउस ने इसके लिए 1825 रुपये का लक्ष्य दिया है। करंट प्राइस 1450 रुपये के लिहाज से इसमें 26 फीसदी रिटर्न संभव है। बता दें कि ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि बैंक के चौथी तिमाही के बिजनेस में मजबूत ग्रोथ का ट्रेंड दिख रहा है। जबकि सीएलएसए ने कहा कि कंपनियों में कर्ज घटाने के ट्रेंड के बाद भी एचडीएफसी बैंक का लोन बुक मजबूत रहने की उम्मीद है। Q4 अपडेट से मजबूत ग्रोथ के संकेत दिखाई दिए हैं।
वहीं कंपनी की रिटेल और कॉरपोरेट लोन बुक में ग्रोथ पॉजिटिव नजर आ रही है। नए क्रेडिट कार्ड के इश्यू करने पर रेस्ट्रिक्शन के बाद भी कंपनी की ग्रोथ बेहतर रहेगी। मार्च 2021 के अंत तक बैंक का एडवांस 11.32 लाख करोड़ पहुंच गया है। जबकि 1 साल पहले की समान अवधि तक यह 9.94 लाख करोड़ रुपये था। वहीं रिटेल लोन ग्रोथ सालाना आधार पर 7.5 फीसदी और डोमेस्टिक होलसेल लोन ग्रोथ 21 फीसदी रही है।
ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल के अनुसार एचडीएफसी बैंक में एडवांस और डिपॉजिट के लेवल पर लगातार अच्छी ग्रोथ देखी जा रही है। रिटेल लोन में बढ़ोत्तरी हुई है। होलसेल बुक में भी ग्रोथ स्टेबल बनी हुई है। एसेट क्वालिटी बेहतर हो रही है। बैंक के पास हाई प्रोविजन्स का बफर है। आगे कंपनी की ओवरआल ग्रोथ बेहतर रहने की उम्मीद है। एचडीएफसी बैंक के शेयर में बीते 1 साल के दौरान 62 फीसदी रिटर्न निवेशकों को मिला है। इस दौरान शेयर 896 रुपये से बढ़कर 1450 रुपये पर पहुंच गया है। शेयर के लिए 1 साल का हाई 1,641 रुपये है तो 1 साल का लो 826 रुपये है।
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें