नयी दिल्ली। एचडीएफसी बैंक ने हाल ही अपने में तिमाही नतीजे घोषित किए। भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के तिमाही नतीजे जानकारों के अनुमान से बेहतर रहे। अनुमानों से बेहतर नतीजों के बाद उम्मीद की जा रही है कि एचडीएफसी बैंक का शेयर ऊपर चढ़ेगा। इससे निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिल सकता है। अगर रिटर्न की तरफ देखा जाए तो एचडीएफसी बैंक का शेयर इसकी एफडी पर मिल रही ब्याज दरों के मुकाबले करीब 4 गुना मुनाफा करा सकता है। आइए जानते हैं एचडीएफसी बैंक का शेयर मौजूदा स्तरों से कितना रिटर्न दे सकता है।
इस समय एचडीएफसी बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को एफडी पर अधिकतम 5.5 फीसदी की ब्याज दे रहा है। मगर जानकारों का अनुमान है कि बैंक का शेयर मौजूदा स्तरों से करीब 27 फीसदी रिटर्न दे सकता है। यस सिक्योरिटीज ने एचडीएफसी बैंक के लिए 1870 रु का टार्गेट रखा है, जबकि इस समय बैंक का शेयर 1487 रु पर है। इस समय एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैपिटल 8,18,768.28 करोड़ रु है। यहां जो टार्गेट है वो बैंक के बीते शुक्रवार के 1466.35 रु के बंद स्तर के हिसाब से बताया गया है।
एचडीएफसी बैंक ने वित्त वर्ष 2020-21 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 8758.3 करोड़ रु का मुनाफा कमाया। ये पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कमाए गए 7416 करोड़ रु के मुनाफे से 18.1 फीसदी अधिक रहा। बैंक की शुद्ध ब्याज इनकम 15 फीसदी बढ़ कर 16317.6 करोड़ रु रही। बैंक की अन्य इनकम भी 31.3 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 7443.2 करोड़ रु रही।
अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा और शुद्ध ब्याज इनकम दोनों अनुमानों से बेहतर रहे। बैंक के 7641 करोड़ रु के मुनाफे और 15400 करोड़ रु की शुद्ध ब्याज इनकम का अनुमान लगाया गया था। तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक के एनपीए अनुपात में भी सुधार हुआ। सकल एनपीए अनुपात (Gross NPA Ratio) 1.08 फीसदी से घट कर 0.81 फीसदी और शुद्ध एनपीए अनुपात (Net NPA Ratio) 8 बेसिस पॉइंट्स घट कर 0.09 फीसदी रह गया। बढ़िया फाइनेंशियल नतीजों के आधार पर बैंक के शेयर के 27 फीसदी रिटर्न देने की उम्मीद है।
एचडीएफसी बैंक में आपको 7 से 29 दिन की एफडी पर इस समय 2.5 फीसदी, 30 से 90 दिन की एफडी पर 3 फीसदी, 91 से 179 दिन पर 3.5 फीसदी, 180 से 365 दिन पर 4.4 फीसदी, 365 दिन से 2 साल से कम की एफडी पर 4.9 फीसदी, 2 से 3 साल पर 5.15 फीसदी, 3 से 5 साल पर 5.3 फीसदी और 5 से 10 साल पर 5.5 फीसदी ब्याज मिलेगा।
बीती दिसंबर तिमाही में एचडीएफसी बैंक के एडवांस भी 16 फीसदी बढ़ कर 10.8 लाख करोड़ रुपये के हो गए। वहीं इसके डिपॉजिट 19 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 12.7 लाख करोड़ रुपये के हो गए। सितंबर तिमाही के मुकाबले बैंक की क्रेडिट कॉस्ट 1.41 फीसदी से कम होकर 1.25 फीसदी पर आ गई। दिसंबर तिमाही में प्रोविजन और आकस्मिक खर्चे पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 3043.6 करोड़ रु से बढ़ कर 3,414.1 करोड़ रु के रहे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट