HDFC Bank Share Price : हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (22 अगस्त) को शेयर बाज़ार में कमज़ोरी देखी गई। इस बीच दिग्गज प्राइवेट बैंकिंग कंपनी एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भी गिरावट दर्ज हुई। कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई पर एचडीएफसी बैंक के शेयरों में 1 फीसदी से अधिक की गिरावट आई और इसके साथ स्टॉक 1968.20 रुपये के इंट्राडे लो पर पहुंच गया।

Advertisement

बीते कारोबारी दिन गुरुवार (21 अगस्त) को एचडीएफसी बैंक के शेयर 1990.20 रुपये पर बंद हुए थे। खबर लिखे जाने तक सुबह के 10:11 बजे बीएसई पर एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.98 फीसदी की गिरावट के साथ 1970.40 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

Advertisement

एचडीएफसी बैंक के शेयरों में यह गिरावट बोनस इश्यू को लेकर रिकॉर्ड डेट आने से पहले देखी जा रही है। हाल ही कंपनी ने अपने निवेशकों को फ्री शेयर देने की घोषणा की थी। यदि आपके पास बैंक के शेयर हैं या फिर आप खरीदारी की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए यह स्टोरी बड़े काम का साबित हो सकता है।

Advertisement

दरअसल, ब्रोकरेज फर्म जेफरीज और कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने स्टॉक्स को लेकर अपनी राय साझा की है और साथ में टारगेट भी बताया है। पिछले एक महीने में स्टॉक करीब 3 फीसदी टूटा है जबकि 6 महीने में 16 फीसदी उछला है। पिछले एक साल में बैंक के शेयर 20 फीसदी और पांच साल में 80 फीसदी चढ़े हैं। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 15,04,661.41 करोड़ रुपये है।

Advertisement

HDFC Bank Share Price Target 2025 : बोनस इश्यू से पहले खरीदें या नहीं?

वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने एचडीएफसी बैंक के लिए 2,400 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदारी की राय दी है। एचडीएफसी बैंक के मजबूत डिपॉजिट, बेहतर ऋण-से-जमा अनुपात (एलडीआर) लक्ष्यों और विलय-संबंधी तालमेल के कारण यह सकारात्मक दृष्टिकोण सामने आया है।

जेफरीज के अनुसार, एचडीएफसी बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता स्थिर बनी हुई है, जो बेहतर गुणवत्ता वाले खुदरा और एसएमई ऋणों पर ध्यान केंद्रित करने का संकेत देती है, जिससे बैंक की ऋण देने की क्षमता को बढ़ावा मिलेगा। जेफरीज को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025 में एचडीएफसी में 5% की वृद्धि से वित्त वर्ष 2026 में ऋण वृद्धि बढ़कर 11% हो जाएगी।

Advertisement

इसके अलावा, वैश्विक ब्रोकरेज फर्म का मानना ​​है कि अमेरिकी टैरिफ एचडीएफसी बैंक सहित सभी बैंकों के लिए एक प्रमुख चिंता का विषय है। हालांकि, जेफरीज को एचडीएफसी बैंक पर कोई बड़ा प्रभाव पड़ने की उम्मीद नहीं है क्योंकि एसएमई/निर्यात-उन्मुख क्षेत्रों में इसके निवेश बेहतर रेटिंग वाले ग्राहकों के पास हैं।

इस बीच, कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने एचडीएफसी बैंक के पहली तिमाही के नतीजों के बाद 2,200 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ ADD की सिफारिश की है।

Advertisement

HDFC Bank Bonus Issue

हाल ही में एचडीएफसी बैंक ने बोनस इश्यू की घोषणा की थी। एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार, एचडीएफसी बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 1:1 के रेशियो में बोनस इश्यू का ऐलान किया था। यानी कंपनी पात्र शेयरधारकों को हर एक शेयर पर फ्री में एक शेयर देगी।

HDFC Bank Bonus Issue Record Date

बैंक ने इस बोनस इश्यू के लिए शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए 26 अगस्त को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी 26 अगस्त तक दिस भी निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे उन्हें इसका लाभ मिलेगा। हालांकि 26 अगस्त को शेयर खरीदने वालों को इसका लाभ नहीं मिलेगा, क्योंक T+1 सेटलमेंट रूल के तहत 26 अगस्त को खरीदा गया शेयर अगले एक कारोबारी दिन में डीमैट में ट्रांफर होगा। ऐसे में आप तय रिकॉर्ड डेट से चूक जाएंगे।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)