HDFC Bank Q1 Results: आज से दुनिया के चौथे नंबर की वित्तीय कंपनी बनने वाली एचडीएफसी बैंक ने काफी अच्छे वित्तीय परिणाम जारी किए हैं। आज एचडीएफसी बैंक ने वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के नतीजे घोषित किए। एचडीएफसी बैंक का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर 29.13 प्रतिशत बढ़कर 12,370.38 करोड़ रुपये हो गया। 1 साल पहले एचडीएफसी बैंक को समान अवधि में 9,579.11 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। जबकि मार्च तिमाही में मुनाफा 12,594.47 करोड़ रुपये था।

Advertisement

एचडीएफसी बैंक ने पहली बार एचडीएफसी के साथ मर्जर के बाद नतीजे पेश गए हैं। इस कारण से इस बार के नतीजों को काफी अहम माना जा रहा था। बता दें, एचडीएफसी बैंक-एचडीएफसी के बीच मर्जर एक जुलाई से प्रभावी हो गया है।

Advertisement

एचडीएफसी बैंक की आय में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में बैंक की आय 61,021 करोड़ रुपये रही है, जोकि एक साल पहले 44,202 करोड़ रुपये थी।

एचडीएफसी बैंक का ऑपरेटिंग एक्सपेंस बढ़कर 15,117 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि एक पहले 11,355 करोड़ रुपये का था। जून तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज से आय बढ़कर 23,599.1 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि पिछले साल समान अवधि में ये 19,481.4 करोड़ रुपये थी।

Advertisement

एचडीएफसी बैंक के ग्रॉस एनपीए में जून तिमाही में मामूली बढ़तोरी हो हुई है। इस बढ़त के साथ अब यह 1.17 प्रतिशत हो गया है, जो कि मार्च तिमाही में 1.12 प्रतिशत था। वहीं, एक साल पहले ये 1.28 प्रतिशत था। वहीं, बैंक का नेट एनपीए जून तिमाही में 0.30 प्रतिशत रहा है, जबकि मार्च तिमाही में ये 0.27 प्रतिशत था।

Advertisement