नई दिल्ली, जनवरी 15। आज देश के प्रमुख बैंक एचडीएफसी ने दो बड़े ऐलान किये हैं। इनमें ब्याज दरों में बढ़ोतरी और तिमाही नतीजे पेश करना शामिल है। पहले बात करते हैं एफडी की ब्याज दरों की। एचडीएफसी बैंक ने चुनिंदा अवधियों के लिए एफडी पर ब्याज दरों में वृद्धि का ऐलान किया है। ये दरें 12 जनवरी, 2021 से प्रभावी मानी जाएंगी। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, दो करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों में 5 से 10 आधार अंकों (10 आधार = 0.10%) की बढ़ोतरी की है। वेबसाइट के अनुसार अब 2 साल 1 दिन और 3 साल के बीच की एफडी पर 5.2 फीसदी, 3 साल 1 दिन और 5 साल पर 5.4 फीसदी और 5 साल 1 दिन और 10 साल की फीसदी पर 5.6 फीसदी मिलेगा।
बैंक की वेबसाइट के मुताबिक एचडीएफसी बैंक 7 से 29 दिनों की मैच्योरिटी वाली जमाओं पर 2.50 फीसदी और 30 से 90 दिनों की मैच्योरिटी वाली एफडी पर 3 फीसदी की ब्याज दर देना जारी रखेगा। वहीं 91 दिनों से 6 महीने की मैच्योरिटी वाली एफडी पर 3.5 प्रतिशत और 6 महीने 1 दिन से लेकर एक वर्ष से कम अवधि वाली एफडी के लिए 4.4 प्रतिशत ब्याज दर बरकरार रहेगी। एक साल की एफडी पर बैंक 4.9 फीसदी का फायदा मिलेगा।
इसकी तुलना में, 2 करोड़ रुपये से कम की जमा के लिए देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की विभिन्न अवधियों वाली एफडी पर 2.9-5.4 फीसदी की सीमा में ब्याज दरों की पेशकश कर रहा है। आईसीआईसीआई बैंक की एफडी की दरें 7 दिनों से 10 साल के बीच की अवधि के लिए 2.5-5.5 फीसदी के बीच हैं।
अब बात करते हैं बैंक के नतीजों की। एचडीएफसी बैंक ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 10,342.2 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। ये साल दर साल आधार पर 18 प्रतिशत की वृद्धि है। बैंक ने शुद्ध राजस्व यानी इनकम में मजबूत वृद्धि से प्रोफिट को सहारा मिला है। तिमाही के लिए शुद्ध ब्याज आय एक साल पहले के 16,317.6 करोड़ रुपये से 13 प्रतिशत बढ़ कर 18,443.5 करोड़ रुपये हो गई।
बैंक के नतीजे मोटे तौर पर बाजार की उम्मीदों के अनुरूप रहे। इसके शुद्ध लाभ में सालाना वृद्धि 12-18 प्रतिशत और शुद्ध ब्याज आय में बढ़ोतरी 11-17 प्रतिशत पर आंकी गयी थी। अन्य आय या गैर-ब्याज इनकम 8,183.6 करोड़ रुपये रहा, जो 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही के लिए इनकम का 30.7 प्रतिशत रहा। ये एक साल पहले की समान अवधि में 7,443.2 करोड़ रुपये से लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि है।
एचडीएफसी बैंक कहा है कि इसके एडवांस सालाना आधार पर 16.5 प्रतिशत बढ़े, जबकि मुख्य शुद्ध ब्याज मार्जिन 4.1 प्रतिशत रहा। इस तिमाही के लिए बैंक का लिक्विडिटी कवरेज रेशियो 123 प्रतिशत रहा, जो नियामक जरूरत से काफी ऊपर है। अक्टूबर-दिसंबर में, फीस और कमीशन एक साल पहले 4,974.9 करोड़ रुपये के मुकाबले 5,075.1 करोड़ रुपये रहा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग