नई दिल्ली: अगर आपका भी खाता एचडीएफसी बैंक में है तो आपके लिए बड़ी खबर है। जी हां एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। दरअसल देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर ब्याज दरों में कटौती की है। आपको इस बात की जानकारी दें कि बैंक की नई दरें 16 नवंबर से लागू हो गई हैं।
ग्राहकों के लिए ब्याज दर
हाल में हुए इस बदलाव के बाद अब एचडीएफसी बैंक 7 से 14 दिनों के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3.50 फीसद ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। 15 दिन से 29 दिन की FD की ब्याज दरें अब 4 फीसद हो गई हैं। वहीं 30 दिन से 45 दिन की अवधि के लिए जमा दर 4.90 फीसद कर दी गई हैं। अगर आप एचडीएफसी बैंक में 46 दिन से 6 महीने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट करवाते हैं तो आपको 5.40 फीसद और 6 महीने एक दिन से 9 महीने के लिए एफडी करवाते हैं तो 5.80 फीसद का ब्याज मिलेगा। नौ महीने से अधिक और 1 साल से कम अवधि के फिक्स्ड डिपॉजिट पर अब एचडीएफसी बैंक 6.05 फीसद ब्याज देगा।
1 साल से 5 साल के लिए ब्याज दर
- एक साल के एफडी पर एचडीएफसी बैंक ने ब्याज दर में 0.15 फीसदी की कटौती की है।
- वहीं अब 1 साल की अवधि के लिए 6.30 फीसदी का रिटर्न मिलेगा।
- एक साल से लेकर साल की अवधि के एफडी पर ब्याज दर में भी 0.15 फीसदी की कटौती की गई है और अब आपको इस पर भी 6.30 फीसदी का ब्याज मिलेगा।
- 2 से पांच साल की अवधि के एफडी के लिए एचडीएफसी बैंक ने ब्याज दर में 0.15 फीसदी की कटौती की है।
- अब नये बदलाव के मुताबिक, 2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल की अवधि के एफडी के लिए 6.40 फीसदी का ब्याज मिलेगा।
- 3 साल एक दिन से लेकर 5 साल की अवधि के लिए ब्याज दर 6.30 फीसदी हो गया है।
वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा ज्यादा ब्याज
बात करें वरिष्ठ नागरिकों कि तो सामान्य ग्राहकों की तुलना में 0.50 फीसदी अधिक ब्याज दर मिलना जारी रहेगा। वरिष्ठ नागरिकों को सात दिनों से लेकर 10 साल की अवधि के लिए बैंक 4 फीसदी से लेकर 6.90 फीसदी का ब्याज दर देता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान