HDFC Bank Loan Rate: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC बैंक ने अपने करोड़ो ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है. बैंक ने लोन पर ब्याज दरों को कम करने का ऐलान किया है. यानी बैंक ग्राहकों को पहले से कम दरों पर ब्याज ऑफर कर रहा है. इसके तहत मर्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स-बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) को घटा दिया है. नई दरें बुधवार यानी 7 मई से ही लागू हो गए हैं.
HDFC बैंक ने MCLR घटाया
HDFC बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक चुनिंदा टेन्योर वाले लोन पर MCLR को 15 बेसिस पॉइंट्स यानी बीपीएस घटा दिया गया है. यानी दरों में 0.15% की कटौती की गई है. इस लिहाज से HDFC बैंक का MCLR अब 9.00% से 9.20% की रेंज में आ गया. यह पहले अप्रैल 2025 में 9.10% से 9.35% रेंज में MCLR था.
RBI के इस कदम का है असर!
HDFC बैंक की ओर से लोन पर ब्याज दरों को घटाने का यह कदम रिजर्व बैंक की अप्रैल पॉलिसी मीटिंग के बाद आया है, जिसमें मौद्रिक समीक्षा कमिटी यानी MPC ने नीतिगत दरों को घटाने का ऐलान किया था. यह ब्याज दरों में RBI की ओर से फरवरी के बाद लगातार दूसरी कटौती है. इस लिहाज से 50 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की जा चुकी है.
MCLR क्या है?
मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स् बेस्ड लेंडिंग यानी MCLR को रिजर्व बैंक की ओर से लागू किया गया है. यह बैकों की ओग से लोन की ब्याज दरें तय करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक बेंचमार्क रेट है. दरअसल, यह वह मिनिमम इंटरेस्ट रेट है जिस पर बैंक लोन बांट सकते हैं. यह ब्याज दरें तय करने की एक इंटरनल प्रॉसेस है.
HDFC बैंक का शेयर
HDFC बैंक का शेयर बुधवार को करीब 1 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ. BSE पर शेयर 1944 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. इसका 52-वीक हाई लेवल 1977.95 रुपए है, जोकि 23 अप्रैल को टच किया. एक साल का लोएस्ट लेवल पिछले 13 मई को 1430 रुपए टच करके बना था. इसने सेंसेक्स को 6 महीने की अवधि में आउटपरफॉर्म किया है. क्योंकि HDFC बैंक का शेयर इस दौरान 11% से ज्यादा उछल चुका है जबकि सेंसेक्स सपाट रहा.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान