नयी दिल्ली। सरकार और एसबीआई तथा एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े प्राइवेट बैंक घोटालेबाजों से बचने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार जरूरी कदम उठा रहे हैं। साथ ही ये भी सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि आपकी मेहनत की कमायी धोखा करने वाले न ठग सकें। इसी कड़ी में हाल ही में एचडीएफसी बैंक ने अपने सभी ग्राहकों को एक ई-मेल करके फर्जी बल्क संदेशों के बारे में चेतावनी दी। ये मैसेज दुर्भावनापूर्ण इरादे से भेजे जा रहे हैं, जिनमें फँस कर आप किसी घपले का शिकार हो सकते हैं। ध्यान दें कि यदि आप एक एचडीएफसी बैंक के ग्राहक हैं और आपक पास भी कोई ऐसा मैसेज आया है तो सावधान हो जायें। खास कर किसी भी तरह की लालच देने वाली योजना से जरूर बचें। एचडीएफसी बैंक के मुताबिक कुछ धोखेबाज शेयर बाजार में कारोबार करने वाले ग्राहकों का डेटा इकट्ठा कर रहे हैं। इस डेटा का इस्तेमाल शेयर बाजार में कारोबार करने वाले ग्राहकों को इन्वेस्टमेंट एजवाइस के बहाने मैसेज भेजने के लिए किया जाता है।

Advertisement

ऐसे रहें सुरक्षित
किसी भी प्रकार के बैंक या निवेश में धोखाधड़ी से बचने का एकमात्र तरीका है कि आप सतर्क रहें और फर्जी मैसेज की पहचान करने की कोशिश करें। साथ ही लुभावनी योजनाओं या इनाम वाले संदेशों को दरकिनार कर दें। आपको घोटालेबाजों को अपने पैसों तक पहुँचने से पहले खुद इन संदेशों और कॉलों को परखना होगा। एचडीएफसी बैंक ने लोगों को अपने असेसमेंट के आधार पर निवेश का फैसले लेने की सलाह दी है। धोखेबाजों की तरफ से भेजे जा रहे इन संदेशों का उद्देश्य बैंक ग्राहकों को ललचाना ताकि वे फर्जी फर्मों में निवेश करें। ऐसे मैसेजों में फर्जी फर्मों में निवेश के जरिये अमीर बनने की बात कही जाती है।

Advertisement

एसबीआई भी कर चुका है सावधान
इसी हफ्ते में देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई भी फर्जी कॉलों से बचने के लिए सतर्क कर चुका है। एसबीआई ने कहा कि अपने ग्राहकों को सावधान करते हुए कि फर्जी कस्टमर केयर नंबर से कॉल आ रही हैं। साथ ही नकली कस्टमर केयर नंबर से गुमराह न हों और धोखेबाजों के शिकार होने से बचें। हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आप अपनी बैंक शाखा का नंबर या जानकारी सिर्फ बैंक की आधिकारिक शाखा से ही लें। एसबीआई ने अपना डेबिट या क्रेडिट कार्ड और पिन नंबर साझा करने से मना किया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें - प्रधानमंत्री आवास योजना के 5 बड़े लाभ, यहाँ जानिये