: एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक का विलय आगामी 1 जुलाई 2023 से प्रभावी हो जाएगा। एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख ने बताया है कि नियामकों से मंजूरी मिलने के बाद विलय से जुड़े फैसले पर आगे बढ़ने को लेकर 30 जून को एचडीएफसी और एचडीएफसी के निदेशक मंडलों की बैठक होगी।

इस विलय के बाद एचडीएफसी के शेयरों की खत्म हो जाएगी। हर एचडीएफसी शेयर धारक को एचडीएफसी बैंक के शेयर दिए जाएंगे। इस प्रकार से आगामी 13 जुलाई से एचडीएफसी के शेयर की ट्रेडिंग एचडीएफसी बैंक के शेयर के रूप में होने लगेगी।

Advertisement

भारतीय कॉरपोरेट जगत के अब तक के इतिहास के सबसे बड़े मर्जर में से यह एक है। इन दोनों वित्तीय संस्थाओं के मर्जर के बाद 168 अरब डॉलर का बैंक बनेगा।

Advertisement

मर्जर के दौरान शेयरों का रेशियो पहले ही तय हो गया था। एचडीएफसी के हर 25 शेयर के बदले एचडीएफसी बैंक 42 शेयर मिलेंगे। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि रिकॉर्ड डेट तय करते समय इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि एचडीएफसी के शेयरों को सस्पेंड किए जाने और 740,000 शेयरहोल्डर्स को एचडीएफसी बैंक के शेयर एलाट किए जाने के बीच कोई गैप न रहे।

Advertisement

इस खबर के बाद आज सुबह से एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में तेजी है। सुबह एचडीएफसी का शेयर करीब 6 रुपये की तेजी के साथ 2767 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। आज इस शेयर ने जहां न्यूनतम का स्तर 2,761.00 रुपये का बनाया है वहीं उच्चतम का स्तर 2,782.85 रुपये का बनया है।

वहीं एचडीएफसी बैंक का शेयर भी आज तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। एचडीएफसी बैंक का शेयर आज सुबह करीब 11 रुपये की तेजी के साथ 1670 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। आज इस शेयर ने जहां 1,660.50 रुपये का न्यूनतम का स्तर बनाया है, वहीं 1,671.05 रुपये का उच्चतम का स्तर बनाया है।

Advertisement