नई दिल्ली। एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक दोनों ने अपनी ब्याज दरों में कमी की है। इससे कर्ज सस्ता हो गया, जिससे ईएमआई में कमी आएगी। एचडीएफसी बैंक ने आज शुक्रवार यानी 12 जून से अपने प्राइम लेंडिंग रेट में 20 आधार अंकों की कटौती कर दी है। कटौती के बाद ये रेट 16.20 फीसदी कर दिया गया है। इससे सभी मौजूदा एचडीएफसी रिटेल होम लोन और गैर-होम लोन ग्राहकों को फायदा होगा।
प्राइम लेंडिंग रेट वह दर है जिस पर वाणिज्यिक बैंक अपने सबसे भरोसेमंद और क्रेडिट योग्य ग्राहकों को उधार देते हैं। ब्याज दर में 20 बीपीएस की कमी के बाद, एचडीएफसी की नई दरें अब 7.5 फीसदी से 8.5 फीसदी के बीच होंगी। एचडीएफसी ने एक बयान में कहा, '' एचडीएफसी अपने खुदरा ऋण पर ब्याज दर 0.20 प्रतिशत घटा रही है। नयी दर 12 जून से प्रभावी होगी। इससे कंपनी के सभी खुदरा आवास ऋण और गैर-आवास ऋण के ग्राहकों को फायदा होगा। यह ब्याज दरें 7.65 प्रतिशत से 7.95 प्रतिशत के दायरे में रहेंगी।
एचडीएफसी बैंक ने कर्ज किया सस्ता
वहीं निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) 0.05 प्रतिशत कम की है। यह कटौती हर अवधि की एमसीएलआर पर की गई है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार नई दरें 8 जून से प्रभावी हो हैं। एमसीएलआर दर से जुड़े होम लोन की समान मासिक किस्त की राशि में कमी आएगी। एचडीएफसी बैंक के अनुसार 1 दिन के लिए एमसीएलआर को कम कर 7.30 प्रतिशत, जबकि 1 महीने की अवधि के लिए 7.35 प्रतिशत किया गया है। एक साल की एमसीएलआर अब 7.65 प्रतिशत होगी। ज्यादातर उपभोक्ता कर्ज इसी से जुड़े होते हैं। वहीं 3 साल की एमसीएलआर अब 7.85 प्रतिशत होगी।
यह भी पढ़ें : Central Bank : गारंटीड देगा 10 लाख रु, 5935 रुपये से खोले खाता
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान