नई दिल्ली, जुलाई 22। जी हां, देश में एक से एक कमाल की कंपनियां हैं। एक कंपनी ने अपने अधिकारियों को अच्छा काम करने पर नई मर्सडीज बेंज कार गिफ्ट में देने की स्कीम बनाई है। कपंन का कहना है कि यह उस अच्छे अधिकारी को मिल सकती है, जो मन लगाकर अच्छा काम करेगा और अच्छा रिजल्ट दिखाएगा। इसका एक फायदा अपने अच्छे कर्मचारी को रोकने में भी मदद करेगा। देश में कंपनियों के सामने एक समस्या यह भी है कि उनको अपने अच्छे कर्मचारियों को अपने पास बनाए रखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अच्छे कर्मचारियों को दूसरी कंपनियां आमतौर पर ज्यादा लाभ देकर अपने पास बुला लेती हैं।
आइये जातने हैं कि यह कंपनी कौन सी है।
टेक कंपनी एचसीएल ने ऐलान किया है कि वह अच्छा काम करने वाले अधिकारियों को नई मर्सडीज बेंज कार गिफ्ट में देगी। इसके लिए कंपनी ने पूरी स्कीम तैयार कर ली है। कई अन्य आईटी कंपनियों की तरह ही एचसीएल भी अपने टैलेंट पूल को बचाने के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है। इसी में एक योजना यह भी है। कंपनी इसके अलावा भी अच्छे कर्मचारियों को बनाए रखने के लिए कई तरह के ऑफर दे रहा है।
एचसीएल के बारे में ऐसी जानकारी टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित हुई है। इसके अनुसार कपनी के मानव संसाधन प्रमुख अपूर्व वीवी के अनुसार इस तरह के प्रस्ताव को मंजूरी के लिए कंपनी के बोर्ड के पास भेज दिया गया है। कंपनी इससे पहले 2013 में अच्छा काम करने वाले अपने कर्मचारियों को कार देने की स्कीम पर काम करती थी, लेकिन इसे बाद में बंद कर दिया गया था।
आमतौर पर कंपनी से अगर टेलेंट चला जाता है, तो उसकी भरपाई कठिन होती है। वहीं वैसा कर्मचारी 20 से 25 फीसदी तक ज्यादा महंगा मिलता है। इसके अलावा कई दिनों तक काम बाधित होता है। ऐसे में अच्छा है कि अपने कर्मचारी को ही ज्यादा आकर्षक ऑफर देकर उसे न सिर्फ अच्छा काम करने के लिए प्रेरित किया जाए, बल्कि उसे अपने साथ बनाए भी रखा जाए।
More Articles
- FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?
- Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?
- SBIFM की लिस्टिंग के बाद AMC शेयरों में मची हलचल! HDFC AMC और निप्पॉन में कमाई के ये हैं 7 दमदार ट्रेड्स
- Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत