HCL Tech Quarterly 3 Profit: भारत की इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी वाली कंपनी एचसीएल टेक ने दिसंबर क्वॉर्टर के रिजल्ट जारी किए हैं। इस तिमाही के दौरान कंपनी को करीब 4350 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ है। एक क्वार्टर के अंदर यह कंपनी के प्रॉफिट में जबरदस्त बढ़ोतरी है। वहीं अगर पिछले क्वार्टर की बात की जाए तो इस क्वार्टर में पिछले क्वार्टर के मुकाबले 13.5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है, पिछले क्वार्टर में कंपनी का मुनाफा 3833 करोड रुपए का था। इसके साथ ही कंपनी ने इस बार अपने शेयरहोल्डर्स को 12 रुपए का अंतरिम डिविडेंड देने का फैसला किया है।

Advertisement

उसके साथ ही कंपनी की इनकम में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है जो पिछले क्वार्टर में 26,672 करोड रुपए थी और इस क्वार्टर में बढ़कर 28,446 करोड़ रुपए की हो गई है।

Advertisement

आपको बता दे की कंपनी का एबिट बढ़कर 5644 करोड रुपए हो गया है, जो कि पिछले क्वार्टर में 4919 करोड रुपए था। कंपनी का मार्जिन भी 18.44 प्रतिशत से बढ़कर 19.84 प्रतिशत तक पहुंच गया है। तीसरी तिमाही का रिजल्ट आने से पहले एचसीएल के स्टॉक्स ने भी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल जनवरी 2023 में आए रिजल्ट के दौरान कंपनी को 4096 करोड़ रुपए का फायदा हुआ था, वहीं इसने अपने शेरहोल्डर्स को 10 प्रति शेयर का डिविडेंड भी दिया था, जिसे इस साल के तीसरे क्वार्टर में बढ़ाकर 12 रुपए प्रति शेयर कर दिया गया है। यह इन्वेस्टर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी हो सकती है।

Advertisement

आपको बताते चलें कि अगर आप साल दर साल के स्तर पर चेक करेंगे तो कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में करीब 6.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वही कंसोलिडेटेड रेवेन्यू की बात की जाए तो इस कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2023 के तीसरे क्वार्टर के मुकाबले इस साल 6.5 की तेजी दर्ज की है।

पिछले साल तीसरे क्वार्टर में कंपनी को 26,700 करोड़ रुपए का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू मिला था। वहीं इस बार कंपनी को 28,446 करोड़ रुपए का कंसोलिडेटेड रिवेन्यू, थर्ड क्वार्टर में मिला है।

Advertisement

वहीं बात की जाए इसके कांस्टेंट करेंसी रेवेन्यू की तो इसमें क्वार्टर दर क्वार्टर के आधार पर 6 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं साल दर साल के आधार पर इस बार के कांस्टेंट ई रेवेन्यू में 4.3 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। पिछले साल सीसी रिवेन्यू 3415 मिलियन डॉलर का था।

कंपनी के द्वारा की गई प्रेस रिलीज के मुताबिक तीसरे क्वार्टर में इसका ऑपरेटिंग मार्जिन 19.8 प्रतिशत की तेजी के साथ 5615 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। इसमें क्वार्टर दर क्वार्टर के आधार पर 140 बेसिस प्वाइंट मिले हैं।

Advertisement

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एचसीएल टेक ने क्वार्टर 3 में कुछ बड़े कारनामे किए हैं। इनमें कंपनी द्वारा 18 बड़ी डील को अपने नाम करना सबसे ऊपर है। कंपनी द्वारा हासिल की गई 18 डील्स में से 12 सर्विस सेगमेंट की और 6 सॉफ्टवेयर सेक्टर की डील हैं। इसके साथ ही नई डील्स की कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू 1927 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Pharma Stocks: एक साल से भी कम समय में इस कंपनी के शेयर ने दिया दोगुना रिटर्न, लिस्टिंग के बाद मचाया धमाल