नई दिल्ली, 26 अप्रैल। देश की दिग्गज आईटी कंपनियों में से एक एचसीएल टेक्नोलॉजीज के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी टैलेंटेड लोगों को बढ़ावा देने के मकसद एक खास प्लान तैयार किया है। जिसके तहत करीब 16,000 कर्मचारियों की सीटीसी (कॉस्ट-टू-कंपनी) में एक खास अलाउंस जोड़ा है। इसमें उनकी सीटीसी का 25-30% हिस्सा उनकी स्किल्स पर आधारित है। इसी के तहत उन्हें विशेष भत्ता दिया जा रहा है।
पिछले 3 सालों से प्लान पर काम कर रही कंपनी
बता दें कि कंपनी प्रबंधन के मुताबिक वे इस प्लान पर पिछले तीन सालों से काम कर रहे हैं। वे आगे भी इसे ऐसे ही जारी रखेंगे। मालूम हो कि इस बारे में कंपनी के चीफ एचआर ने कहा कि ये कौशल आधारित काम हैं जहां ग्राहक सुविधा पाने के लिए एक प्रीमियम का भुगतान करते हैं और हम इसे कर्मचारियों को देते हैं। इस भत्ते के जोड़े जाने से योग्य लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी गई है। हम इसे लगातार बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। एचसीएल ने करीब 25-30 उम्दा स्किल वाले लोगों की पहचान की है। 18 महीने के आंकड़ों के आधार पर, हमने इन लोगों को प्रमाणित और प्रशिक्षित करने के संदर्भ में अपने एक प्लान तैयार किया है ताकि हम आंतरिक रूप से मांग के एक बड़े हिस्से को पूरा कर सकें। अगर कंपनी में 100 पदों की आवश्यकता होती है, तो हम आंतरिक रूप से 55 पदों को पूरा कर सकते हैं।
इस साल कंपनी 20 हजार नई भर्तियां करेगी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एचसीएल ने साल 2021 में 20 हजार नई भर्तियां करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए कैंपस के स्नातकों को नियुक्त किया जा रहा है। जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह करीब साढ़ 14 हजार थी। कंपनी के चीफ एचआर के मुताबिक हमारे पास विभिन्न व्यवसायों से 17,000 लोगों की मांग है और इस वर्ष हम 20,000 नई भर्तियों को लक्षित कर रहे हैं। वीजा नीतियों के कारण व्यावसायिक मिश्रण में बदलाव होने के कारण हमाने लोगों की संख्या बढ़ाई है और बड़े पैमाने पर भर्तियां की है। वहीं 31 मार्च तक, एचसीएल में कर्मचारियों की संख्या 1,68,977 थी। इसमें पिछले साल 18,554 लोग शामिल हुए।
More Articles
- FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?
- Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?
- SBIFM की लिस्टिंग के बाद AMC शेयरों में मची हलचल! HDFC AMC और निप्पॉन में कमाई के ये हैं 7 दमदार ट्रेड्स
- Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत