नई दिल्ली: देश की दिग्गज आईटी कंपनी एचसीएल के संस्थापक शिव नाडर ने कंपनी के चेयरमैन का पद छोड़ दिया है। अब उनकी बेटी रोशनी नाडर मल्होत्रा अब एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन बन गई हैं। हालांकि एचसीएल के टेक डिविजन के वह मैनेजिंग डायरेक्टर बने रहेंगे।
एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने शुक्रवार को एलान किया कि उनके चेयरमैन शिव नाडर ने चेयरमैन पद के छोड़ने की इच्छा जाहिर की है। कंपनी ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने कहा कि एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने कंपनी की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रोशनी नाडर मल्होत्रा को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का चेयरपर्सन नियुक्त किया है और वह शिव नाडर की जगह लेंगी।
रोशनी नाडर मल्होत्रा एचसीएल कॉरपोरेशन की एग्जीक्यूटिव और सीईओ रही हैं। वे केवल 28 साल की उम्र में कंपनी की सीईओ बन गई थीं। इसके साथ वे एचसीएल टेक्नोलॉजीज के बोर्ड की वायस चेयरपर्सन और शिव नाडर फाउंडेशन की ट्रस्टी भी रही हैं। बता दें कि रोशनी दिल्ली में बढ़ी हुई हैं। उनके पास अमेरिका के Kellogg स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की डिग्री है। वे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के यंग ग्लोबल लीडर्स इनिशियेटिव का भी हिस्सा रही हैं। आईआईएफएल वेल्थ Hurun इंडिया के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 31,400 करोड़ रुपये की है।
एचसीएल का नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 31.7 फीसदी बढ़कर 2925 करोड़ रुपए रहा है। इससे एक साल पहले की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 2220 करोड़ रुपए था। फिस्कल ईयर 2021 की जून तिमाही में कंपनी की आमदनी 8.6 फीसदी बढ़कर 17,841 करोड़ रुपए रही है जो पिछले साल जून तिमाही में 16,425 करोड़ रुपए थी। कंपनी ने अपने शेयर होल्डर्स के लिए 2 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी के शेयर शुक्रवार सुबह तक 1.04 फीसदी ऊपर 634.20 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे।
- फोर्ब्स 100 मोस्ट पावरफुल वुमन की लिस्ट में 2017, 2018, 2019 में शामिल रहीं। वहीं 2019 में वे इस सूची में 54वें नंबर पर थीं।
- वहीं साल 2019 में वे देश की सबसे अमीर महिला थीं।
- 2017 में बैबसन कॉलेज द्वारा लुईस इंस्टीट्यूट कम्युनिटी चेंजमेकर अवार्ड दिया गया।
- होरीस ने इंडियन बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर 2019 के रूप संबोधित किया।
- 2017 में वोग इंडिया फिलैंथ्रोपिस्ट ऑफ द ईयर बनीं।
- 2015 में द वर्ल्ड समिट ऑन इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (डब्लूएसआईई) द्वारा फिलैंथ्रोपिक इनोवेशन के लिए 'द वर्ल्ड्स मोस्ट इनोवेटिव पीपल अवार्ड' से सम्मानित किया गया।
More Articles
- FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?
- Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?
- SBIFM की लिस्टिंग के बाद AMC शेयरों में मची हलचल! HDFC AMC और निप्पॉन में कमाई के ये हैं 7 दमदार ट्रेड्स
- Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत