नयी दिल्ली। लखपति बनने के कई तरीके हैं। आप निवेश करें या आपकी लॉटरी लग जाए। मगर एक ऐसी किताब भी है, जो जादूई कहानी से भरी हुई है और अब इसी किताब ने एक शख्स को अमीर बनने का मौका दिया है। हम बात कर रहे हैं हैरी पॉटर बुक सीरीज की। इस बुक सीरीज की पहली किताब, हैरी पॉटर एंड द फिलॉस्फर्स स्टोन, की कीमत 48 लाख रु तक हो सकती है, जिससे एक व्यक्ति की किस्मत बदलने वाली है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
ब्रिटेन के एक प्रवासी ने 1999 में हैरी पॉटर बुक सीरीज की हैरी पॉटर एंड द फिलॉस्फर्स स्टोन किताब खरीदी थी। हैरी पॉटर बुक सीरीज पूरी दुनिया में काफी पसंद की गई और इन पर बनने वाली फिल्मों ने तो और भी धमाल मचाया। अब इसी सीरीज की पहली किताब से एक व्यक्ति की किस्मत चमक गई है। ब्रिटेन के प्रवासी ने 21 साल पहले 1999 में हैरी पॉटर एंड द फिलॉस्फर्स स्टोन किताब को खरीदा था, जो अब उसे एक नीलामी में इस किताब के 64,252 डॉलर (करीब 48 लाख रुपये) तक दिला सकते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस किताब की नीलामी 13 अक्टूबर को हैनसन ऑक्शन में होगी। माना जा रहा है कि नीलामी में इस किताब के लिए 64,252 डॉलर तक बोली लगाई जा सकती है, जिससे ब्रिटेन के इस प्रवासी को करीब 48 लाख रु मिलेंगे। इस शख्स का कहना है कि इसने अब इस किताब को बेचने का फैसला किया है क्योंकि वे अपनी बेटी के स्टूडेंट लोन का भुगतान करना चाहते हैं। इससे उनकी बेटी को एक अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री मिलेगी।
बता दें कि पिछले साल भी हैरी पॉटर एंड द फिलोस्फ़र्स स्टोन के फर्स्ट एडिशन की एक दुर्लभ कॉपी, जिसे 1997 में सिर्फ 1 पाउंड (94.35 रु) में खरीदा गया था, लंदन में एक नीलामी में 28,500 पाउंड (करीब 23.8 लाख रुपये) में बेची गई थी। ब्लूम्सबरी द्वारा प्रकाशित जेके राउलिंग की फैंटेसी गाथा के दुर्लभ एडिशन में सिर्फ 500 कॉपियां थीं।
ब्रिटेन के इस प्रवासी, जिसने अपना नाम नहीं जाहिर किया है, ने अपने परिवार के लक्ज़मबर्ग आने के बाद अपने बच्चों को अंग्रेजी सिखाने में मदद के लिए सीरीज की पहली किताब खरीदी थी। हालांकि वह इस बात से पूरी तरह से बेखबर थे कि उनके हाथ एक दुर्लभ एडिशन आ गया है, जिसकी सिर्फ 500 कॉपियां छापी गई हैं। ये किताब उनकी बुक शेल्फ में बाकी हैरी पॉटर किताबों के साथ बिना किसी खास देख-भाल के पड़ी रही और अब यही उनकी किस्मत चमकाएगी।
जैसा कि बताया गया इस किताब के दुर्लभ पहले एडिशन में 500 कॉपियां थीं। इनमें से 300 कॉपियों को तो स्कूल और लाइब्रेरी में दे दिया गया था। केवल 200 कॉपियां ही लोगों के लिए थीं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हैरी पॉटर किताब की राइटर ब्रिटेन की जेके राउलिंग हैं। हैरी पॉटर एंड द फिलोस्फर स्टोन पर बाद में 2001 में फिल्म भी बनी, जिसे काफी सराहा गया। हैरी पॉटर सीरीज की बाकी फिल्में काफी पसंद की गईं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान