GST Rate Cut: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई जीएसटी काउंसिल की 3 सितंबर (बुधवा) की बैठक में कई अहम और बड़े फैसले लिए गए। जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में जो सबसे बड़ा फैसला लिया गया उसमें 5% और 18% के दो टैक्स स्लैब को मंजूरी देना और 12 फीसदी व 28 फीसदी जीएसटी स्लैब को हटाना शामिल है।

Advertisement

ऐसे में कई कैंसर समेत जीवन रक्षक दवाओं और एजुकेशन समेत अन्य सेक्टर से जुड़े दर्जनों उत्पाद हैं जिसपर अब जीरो प्रतिशत जीएसटी लगेगा। सरकार के इस कदम से आम लोगों को बहुत बड़ा फायदा मिलने वाला है।

Advertisement

यह नया नियम 22 सितंबर 2025 से लागू होगा। इसके बाद देशभर में इन दवाओं और अन्य उत्पादों की खरीद पर कोई जीएसटी नहीं देना होगा। तो चलिए जानते हैं उन प्रोडक्ट्स के नाम जिनपर अब जीएसटी नहीं लगेगा...

किन दवाओं और अन्य उत्पादों पर से हटाया गया जीएसटी?

कैंसर, ब्लड डिसऑर्डर, कई गंभीर व दुर्लभ जेनेटिक बीमारियों और अन्य गंभीर रोगों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 33 दवाओं और खाने-पीने की चीजें, एजुकेशन से जुड़े प्रोडक्ट समेत अन्य कई चीजों पर से जीएसटी हटा दिया गया है। इसमें पहले 12% जीएसटी लगता था।

Advertisement

इन दवाओं पर अब जीरो जीएसटी

  • Onasemnogene abeparvovec
  • Asciminib
  • Mepolizumab
  • Pegylated Liposomal Irinotecan
  • Daratumumab
  • Daratumumab (subcutaneous)
  • Teclistamab
  • Amivantamab
  • Alectinib
  • Risdiplam
  • Obinutuzumab
  • Polatuzumab vedotin
  • Entrectinib
  • Atezolizumab
  • Spesolimab
  • Velaglucerase Alpha
  • Agalsidase Alfa
  • Rurioctocog Alpha Pegol
  • Idursulphatase
  • Alglucosidase Alfa
  • Laronidase
  • Olipudase Alfa
  • Tepotinib
  • Avelumab
  • Emicizumab
  • Belumosudil
  • Miglustat
  • Velmanase Alfa
  • Alirocumab
  • Evolocumab
  • Cystamine Bitartrate
  • C1-Inhibitor (injection)
  • Inclisiran

इन उत्पादों पर लगेगा जीरो जीएसटी

  • UHT (Ultra-High Temperature) दूध
  • छेना (Chhena) - Pre-packaged and labelled
  • पनीर (Paneer) - Pre-packaged and labelled
  • पिज्जा ब्रेड
  • खाखरा, चपाती या रोटी
  • पराठा, परोट्ठा और अन्य भारतीय ब्रेड (किसी भी नाम से)
  • Erasers (रबर)
  • अनकोटेड पेपर और पेपरबोर्ड
  • एक्सरसाइज बुक
  • ग्राफ बुक, लेबोरेटरी नोटबुक और नोटबुक्स