GST : मार्च में देश का जीएसटी कलेक्शन का संग्रह 13 फीसदी बढ़कर 1.60 लाख करोड़ रु से ज्यादा रहा है। इस बात की जानकारी वित्त मंत्रालय की तरफ से दी गई है। यह जीएसटी कलेक्शन मार्च 2022 के बाद दूसरा सबसे बड़ा जीएसटी कलेक्शन है। यह जीएसटी कलेक्शन मार्च में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़ा है और यह बढ़कर 1.60 लाख करोड़ रु हो गया है। शनिवार को वित्त मंत्रालय को तरफ मार्च 2023 के आंकड़े को जारी करते हुए कहा गया है कि अब तक का इस महीने सबसे अधिक जीएसटी कलेक्शन जमा किया गया है। जीएसटी का सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन अप्रैल 2022 में हुआ था।

Advertisement

यह दूसरा मौका है जब जीएसटी का संग्रह 1.6 लाख करोड़ रु के पार हुआ है

वित्त मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि सकल जीएसटी राजस्व मार्च 2023 के लिए 1,60,122 करोड़ रु का कलेक्ट किया गया है। जब से जीएसटी की स्थापना हुई है उसके बाद से यह दूसरा मौका है। जब जीएसटी का संग्रह 1.6 लाख करोड़ रु के पार हुआ है।

Advertisement

मार्च 2023 के लिए कुल जीएसटी कलेक्शन 160122 करोड़ रु रहा है

वित्त मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि मार्च 2023 के लिए कुल जीएसटी कलेक्शन 160122 करोड़ रु रहा है। वही, सीजीएसटी की बात करें, तो फिर यह 29,546 करोड़ रु है। वही, एसजीएसटी संग्रह 37,314 करोड़ रु रहा है। आईजीसीटी के संग्रह 82,907 करोड़ रु है। इसके साथ हीं उपकर 10,355 करोड़ रु भी शामिल है।

1 January 2023 new rules: नए साल में आपकी जेब पर पड़ेगा भारी असर, होंगे ये बड़े बदलाव | Good Returns
Advertisement

साल 2022-23 के लिए कुल सकल संग्रह 18.10 लाख करोड़ रु हुआ है

अगर हम जीएसटी राजस्व में साल दर साल की बात करें, तो फिर यह साल दर साल के हिसाब से 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। साल 2022-23 के लिए कुल सकल संग्रह 18.10 लाख करोड़ रु हुआ है। पूरे साल के लिए ओसत मासिक संग्रह की अगर बात करें, तो फिर यह 1.51 लाख करोड़ रु रहा है। साल 2022-23 का जो सकल राजस्व है यह सकल राजस्व पिछले साल की तुलना में 22 फीसदी अधिक रहा है। इस फाइनेंशियल ईयर में 4 बार मासिक कर 1.5 लाख करोड़ रु से ज्यादा रहा हैं।

Advertisement