GST collection record made in April 2023: अप्रैल 2023 में जीएसटी कलेक्शन के सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। अप्रैल में सरकार का जीएसटी कलेक्शन 1.87 लाख करोड़ रुपये रहा है। जीएसटी का यह कलेक्शन अब तक का रेकॉर्ड है। यह पिछले साल अप्रैल के मुकाबले 12 फीसदी अधिक है।

Advertisement

वहीं एक दिन में सर्वाधिक जीएसटी कलेक्शन का भी नया रेकॉर्ड बना है। 20 अप्रैल को 9.8 लाख ट्रांजैक्शंस के जरिए 68,228 करोड़ रुपये का जीएसटी जमा हुआ। यह एक दिन में सबसे ज्यादा टैक्स कलेक्शन का रेकॉर्ड है। इससे पहले यह रेकॉर्ड पिछले साल 20 अप्रैल के नाम था। उस दिन में 9.6 लाख ट्रांजैक्शंस के जरिए 57,846 करोड़ रुपये जमा हुए थे।

Advertisement

पिछले साल अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन 1,67,540 करोड़ रुपये रहा था। लेकिन इस बार यह रेकॉर्ड टूट गया है। अप्रैल 2023 में जीएसटी कलेक्शन इसके मुकाबले 19,495 करोड़ रुपये अधिक रहा। मार्च में जीएसटी कलेक्शन 1.6 लाख करोड़ रुपये रहा था।

महाराष्ट्र में जीएसटी कलेक्शन 33,196 करोड़ रुपये रहा। कर्नाटक में 14,593 करोड़ रुपये, गुजरात 11,721 में करोड़ रुपये. तमिलनाडु में 11,559 करोड़ रुपये और उत्तर प्रदेश 10,320 करोड़ रुपये वसूल किए गए।

New Rules From 1 May 2023 : बदल गए ATM से लेकर GST समेत ये नियम, आप पर क्या असर? GoodReturns
Advertisement

अप्रैल में सीजीएसटी 38,440 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 47,412 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 89,158 करोड़ रुपये (गुड्स के इम्पोर्ट पर जमा 34,972 करोड़ रुपये) और सेस 12,025 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर कलेक्ट किए गए 901 करोड़ रुपये) रहा।

यह पहला मौका है जब किसी महीने जीएसटी कलेक्शन 1.75 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। लगातार दूसरे महीने इसमें तेजी आई है। इससे पहले फरवरी में यह 1.49 लाख करोड़ रुपये और मार्च में 1.60 लाख करोड़ रुपये रहा था।

Advertisement

केंद्र को वित्तीय वर्ष 2024 में जीएसटी के रूप में 9.56 लाख करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है, जो पिछले साल के कलेक्शन की तुलना में 12 फीसदी ज्यादा है। फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में टोटल ग्रॉस कलेक्शन 18.10 लाख करोड़ रुपये रहा था, जो उससे पिछले साल की तुलना में 22 फीसदी अधिक है।