GST Hike on IPL tickets: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) हर साल लाखों क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम तक खींच लाता है। लेकिन अब स्टेडियम में बैठकर मैच देखने का मजा पहले जितना आसान नहीं रहेगा। सरकार ने हाल ही में जीएसटी (GST) के ढांचे में बड़ा बदलाव किया है, जिसके चलते IPL टिकटों पर टैक्स दर बढ़ा दी गई है। इससे दर्शकों को अब पहले से कहीं ज्यादा खर्च करना होगा।
IPL टिकटों पर अब 40% GST
पहले IPL टिकटों पर 28% जीएसटी लगता था। यानी अगर किसी टिकट की कीमत 1000 रुपए है, तो टैक्स जोड़ने के बाद उसकी कीमत 1280 रुपए होती थी। लेकिन अब इस पर 40% GST लागू कर दिया गया है। इसी वजह से वही टिकट अब 1400 रुपए में पड़ेगा। यानी हर 1000 रुपए पर दर्शकों को अतिरिक्त 120 रुपए और देने होंगे।
छोटे-बड़े सभी टिकट होंगे महंगे
यह टैक्स हर कैटेगरी के टिकटों पर असर डालेगा।
500 रुपए का टिकट पहले 640 रुपए में मिलता था, अब यह 700 रुपए में मिलेगा।
1000 रुपए का टिकट अब 1400 रुपए में पड़ेगा।
2000 रुपए का टिकट पहले 2560 रुपये का होता था, लेकिन अब इसकी कीमत 2800 रुपए होगी।
स्पष्ट है कि टिकट चाहे किसी भी रेंज का हो, हर दर्शक की जेब पर इसका असर पड़ेगा।
क्यों सिर्फ IPL और बड़े इवेंट्स पर ज्यादा टैक्स?
सरकार ने IPL और अन्य हाई-वैल्यू स्पोर्ट्स इवेंट्स को 'नॉन-एसेंशियल और लग्जरी कैटेगरी' में रखा है। इसी कारण इन पर 40% टैक्स लगाया गया है। इन्हें उसी स्लैब में शामिल किया गया है, जिसमें कैसिनो, रेस क्लब और लग्जरी उत्पाद आते हैं। हालांकि, आम क्रिकेट मैचों के टिकटों पर टैक्स दर अभी भी 18% ही है, जिससे साधारण मुकाबले देखने वालों पर बोझ नहीं बढ़ेगा।
मूवी टिकटों पर राहत
जहां IPL टिकट महंगे हो गए हैं, वहीं फिल्मों के दर्शकों को बड़ी राहत मिली है। अब 100 रुपए तक की मूवी टिकटों पर सिर्फ 5% GST लगेगा। पहले यह दर 12% थी। यानी छोटे शहरों और सिंगल-स्क्रीन थिएटरों में फिल्म देखना अब पहले से सस्ता होगा। हालांकि, 100 रुपए से ज्यादा कीमत वाले मूवी टिकटों पर टैक्स पहले जैसा यानी 18% ही रहेगा।
इंडस्ट्री और फैंस पर असर
GST में हुए बदलाव से IPL अब धीरे-धीरे एक प्रीमियम और लग्जरी अनुभव की तरह होता जा रहा है। जहां मध्यम वर्ग के दर्शक मैच देखने से पहले कई बार सोचेंगे, वहीं फिल्मों की दुनिया को उम्मीद है कि कम टैक्स से दर्शक थिएटर की ओर लौटेंगे और बॉक्स ऑफिस पर रौनक बढ़ेगी।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान