Groww Share Price: इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म ग्रो की पेरेंट कंपनी, बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स (Billionbrains Garage Ventures) के शेयर मंगलवार, 12 मई यानी की आज फोकस में है। आज कारोबारी सेशन के दौरान ग्रो के शेयर 5% गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे है। क्योंकि इस वेल्थ-टेक फर्म के लगभग 400 करोड़ शेयर निवेशकों की लॉक-इन अवधि खत्म होने के बाद ट्रेडिंग के लिए एलिजिबल हो जाएंगे। Groww के कुल शेयरों में से लगभग 65% शेयर मंगलवार, 12 मई को अनलॉक होने वाले हैं। इससे स्टॉक में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Advertisement

Groww शेयर की एंकर-लॉक-इन की समय सीमा खत्म

Nuvama Alternative & Quantitative Research के अनुमानों के अनुसार, Groww के लगभग 400 करोड़ शेयर-जो कंपनी की कुल इक्विटी का लगभग 68% हैं, 12 मई को ट्रेडिंग के लिए मौजूद हो जाएंगे, जब शेयरधारकों का लॉक-इन खत्म होगा। शुक्रवार की क्लोजिंग कीमत के आधार पर, इस ब्लॉक की कीमत लगभग 85,557 करोड़ रुपये है। हालांकि, यह उम्मीद नहीं है कि ये सभी शेयर तुरंत ही बिक जाएंगे।

Advertisement

लॉक-इन खत्म होने से मौजूदा शेयरधारकों के लिए अपनी होल्डिंग्स बेचने का रास्ता खुल जाता है, लेकिन बाजार के जानकारों का कहना है कि ट्रेडिंग के लिए मौजूद होने का मतलब यह नहीं है कि तुरंत ही खरीदार भी मिल जाएंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि कई निवेशक अपनी व्यक्तिगत रणनीतियों, बाजार के माहौल और कंपनी के भविष्य के कारोबार पर भरोसे के आधार पर Groww के शेयरों को लंबे समय तक अपने पास रखने का फैसला कर सकते हैं।

Advertisement

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]