Groww IPO Sebi Approval; Groww IPO: ऑनलाइन ब्रोकरेज फर्म ग्रो के आईपीओ का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल, स्टॉक ब्रोकिंग फर्म ग्रो की मूल कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स को बाजार नियामक सेबी से अपना आईपीओ लॉन्च करने की मंजूरी मिल गई है। इस आईपीओ के ज़रिए कंपनी का उद्देश्य 700 मिलियन डॉलर से 1 बिलियन डॉलर के बीच धन जुटाना है।
मामले से परिचित सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कंपनी का प्रस्तावित आईपीओ इक्विटी शेयरों के फ्रैश इश्यू और ऑफर फोर सेल (ओएफएस) का एक संयोजन है।
ग्रो आईपीओ का वैल्यूएशन
सेबी से मंजूरी मिलने के बाद देश की सबसे बड़ी फिनटेक लिस्टिंग में से एक का आईपीओ का मार्ग प्रशस्त हो गया है। सूत्रों ने बताया कि बेंगलुरु स्थित इस इंवेस्टिंग प्लेटफॉर्म का वैल्यूएशन लगभग 7-8 बिलियन डॉलर होने की उम्मीद है।
कंपनी ने मई में दाखिल किया था DRHP
बता दें कि बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स ने इसी साल मई में एक गोपनीय प्री-फाइलिंग रूट के माध्यम से सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) दाखिल किया था। ग्रो, इस साल फिजिक्सवाला के बाद गोपनीय प्री-फाइलिंग रूट के माध्यम से ड्राफ्ट आईपीओ पेपर जमा करने के बाद बाजार नियामक की मंजूरी हासिल करने वाली दूसरी नए जमाने की टेक कंपनी बन गई है। आने वाले हफ्तों में इसके अपडेटेड डीआरएचपी को सार्वजनिक रूप से दाखिल करने की संभावना है।
इस ऑफर के प्रबंधन के लिए, ग्रो ने पहले ही जेपी मॉर्गन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स प्राइवेट लिमिटेड, एक्सिस कैपिटल लिमिटेड और मोतीलाल ओसवाल सिक्योरिटीज लिमिटेड को नियुक्त कर लिया है।
फंड जुटाने का उद्देश्य
कंपनी को पीक XV, टाइगर कैपिटल और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला जैसे प्रमुख निवेशकों का समर्थन प्राप्त है। इस आईपीओ से प्राप्त राशि का उपयोग कंपनी टेक्नोलॉजी विकास और व्यवसाय विस्तार में निवेश के लिए करने की योजना बना रही है।
कंपनी के बारे में जानिए (About Groww)
कंपनी की स्थापना 2016 में हुई थी। ग्रो भारत का सबसे बड़ा स्टॉक ब्रोकर है, जिसके 12.3 मिलियन से अधिक सक्रिय ग्राहक हैं और अगस्त 2025 तक इसकी बाजार हिस्सेदारी 26 प्रतिशत से अधिक है। आरओसी फाइलिंग के अनुसार, कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 4,056 करोड़ रुपये का राजस्व और 1,818 करोड़ रुपये का कर-पश्चात लाभ (PBT) दर्ज किया।
हाल ही में, स्टॉक ब्रोकिंग फर्म ने 7 बिलियन अमेरिकी डॉलर के वैल्यूएशन पर 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर का फंडिंग राउंड भी पूरा किया, जिसमें सिंगापुर के सॉवरेन वेल्थ फंड जीआईसी और मौजूदा निवेशक आइकोनिक कैपिटल ने भी भाग लिया।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More Articles
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- Indo-MIM और Lohia Corp IPO: दूसरे दिन की रेस में कौन आगे? निवेश से पहले जानें ये 5 बातें
- Copper है नया Gold? Ajay Kedia ने बताया क्यों बढ़ रही है निवेशकों की दिलचस्पी!
- Nuclear Stocks में निवेश का सही समय? बदल सकती है इन 5 Stocks की किस्मत!
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?