नई दिल्ली: कोरोना काल में ऑनलाइन शॉपिंग का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। लोग राशन से लेकर घर से कई सारे सामान ऑनलाइन ही ऑर्डर कर रहे हैं। ई-कॉमर्स कंपनियां भी ग्राहकों को लुभाने के लिए कई आकर्षक ऑफर देते रहते है। इसी कारण आज कल लोग ऑडर करने से पहले हर जगह ऑफर को ढूंढते हैं, ताकि सस्ते में खरीदारी कर पाएं। तो फ्लिपकार्ट पर आपको भारी छूट पाने का मौका है, जिसमें ग्राहक सिर्फ 1 रुपये में भी शॉपिंग कर सकते हैं। जी हां फ्लिपकार्ट पर ग्रॉसरी वीकेंड धमाका चल रहा है, जहां से ग्राहक बेहद सस्ते में खरीदारी कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट की सेल के पेज पर सुपरमार्ट की अलग से कैटगरी दी गई है। यहां से खाने-पीने, किचन का कोई सामान सस्ते दाम में खरीदा जा सकता है।
बता दें कि सेल में ग्राहक 1 रुपये में आनंदा का 100ml देसी घी कार्टन दिया जा रहा है। इस पर पूरे 98% की छूट दी जा रही है। वहीं पिल्सबरी के फ्रेश चक्की आटा को भी 98% के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। ग्राहक 1 किलो आटा सिर्फ 1 रुपये में ला सकते हैं। इतना ही नहीं यहां राजधानी राजमा और हैप्पीलो ब्रैंड के 100g बादाम को भी 1 रुपये में घर ला सकते हैं। घर के बाकी सामान की बात करें तो कूकिंग मसाला और स्पाइसेस पर भी 20% तक का भारी डिस्काउंट पाया जा सकता है। वहीं ऑनगैनिक दाल, मसाले पर 25% का डिस्काउंट पाया जा सकता है। वहीं 60% की छूट पर फूड ग्रेन, तेल खरीदा जा सकता जा सकता है।
तो अगर आप भी खरीदारी करने का सोच रहे तो पहले जान लें कि किस कार्ड के इस्तेमाल पर आपको ज्यादा छूट मिलेगी। अगर आप आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो सामान पर 10% की छूट पा सकते हैं। वहीं अगर आप एचडीएफसी बैंक के PayZap के ज़रिए खरीदारी करते है तो आपको 100 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के जरिए अब आप हवाई यात्रा के लिए टिकट भी बुक कर सकेंगे। फ्लिपकार्ट के जरिए आप घरेलू और इंटरनेशनल दोनों फ्लाइट के टिकट बुक कर सकते हैं। पहली बार कंपनी उपयोग करने वालों के लिए कई छूट और ऑफर दे रही है। ऑनलाइन सामान बेचने वाली कंपनी फ्लिपकार्ट अब हवाई टिकटों की बुकिंग शुरू की है। कंपनी का फ्लाइट बुकिंग पोर्टल लाइव हो गया है। बता दें कि फ्लिपकार्ट पर फ्लाइट टिकट बुकिंग पर ढेरों ऑफर मिल रहे हैं। यूजर्स टिकट बुकिंग के समय केवल 10 फीसदी राशि का भुगतान कर हवाई यात्रा कर सकते है। बाकी रकम का भुगतान आप किस्तों में कर सकेंगे। यानी फ्लिपकार्ट पर आप ईएमआई में टिकट भी बुक कर सकते हैं। पूरी खबर जानने के लिए यहां क्लिक करें
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान