नई दिल्ली, अक्टूबर 03। ग्रेटेक्स कॉरपोरेट सर्विसेज लिमिटेड अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने वाली है। यह एक स्मॉल कैप कंपनी है, कंपनी का काम फाइंनेशियल सर्विस प्रोवाइड करना है। कंपनी ने बोनस शेयर देने के लिए रिकार्ड डेट का ऐलान कर दिया है। एक साल पहले ही ग्रेटेक्स कॉरपोरेट सर्विसेज ने आईपीओ लॉन्च किया था। चलिए कंपनी के शेयर मार्केट में पर्फार्मेंश के विषय में जानते हैं।
कंपनी ने रेगुलेटरी को इस विषय में जानकारी दी है। कंपनी ने 11 अक्टूबर को बोनस शेयर जारी करने का रिकॉर्ड डेट तय किया है। कंपनी ने निर्णय लिए हैं कि वह अपने निवेशकों को 1 शेयर के बदले 8 शेयर बोनस के रुप में देगी। बोनस की फेसवैल्यू 10 रुपये है। कंपनी में निवेश कनरे वाले लोगों के लिए यह साल शानदार रहा है। कंपनी ने 2022 में अच्छा रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 54.19 करोड़ रुपए का है।
बीएसई को कंपनी एक शेयर की कीमत आज 546 रुपए पर बंद हुई थी। पिछले एक साल में कंपनी के स्टॉक्स ने बेहतरीन रिटर्न दिया है। एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 151.21 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। वहीं, साल 2022 कंपनी के स्टॉक्स ने निवेशकों को मालामाल किया है।
6 महीना जिस भी निवेशक ने इस कंपनी में दाव लगाया था। उनके रिटर्न में 181 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले महीने जब तमाम लार्ज मार्केट कैप की कंपनियों ने निवेशकों का नुकसान कराया है तब भी Gretex Corporate Services के शेयर में तेजी देखने को मिली है। पिछले एक महीने के दौरान कंपनी के स्टॉक के कीमतों में 57.98 प्रतिशत की उछाल आई है। एक साल पहले लिस्ट हुई इस कंपनी का पर्फारमेंश अभी तक बेहतरीन रहा है। अब निवेशकों की नजर बोनस के बाद इसके पर्फारमेंश पर रहेगी।
More Articles
- Market Outlook: IT, Defence या Healthcare? Share Market का Top Sector कौन सा?
- दिल्ली मेट्रो अपडेट: आज से सभी स्टेशन खुले, भीड़ से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
- दिल्ली मेट्रो अलर्ट: आज 18 स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?