Ladli Laxmi Yojana : लड़कियों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से कई सारी योजनाएं चलाई जाती है। इतना ही नहीं कई राज्य सरकार भी अपने स्तर पर बहुत ही खास योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं का उद्देश्य बेटियों को बेहतर शिक्षा दिलाना है। आज हम आपसे एक ऐसी ही योजना के बारे में बात करने वाले है। इस योजना में सरकार ही तरफ से बेटियों को 1 लाख रु से भी अधिक राशि दी जा रही है, तो फिर चलिए जानते है। इस योजना में बारे में सारी डिटेल।
इस योजना का नाम लाड़ली लक्ष्मी योजना है। इस योजना में सरकार की तरफ से किसी कोष में बेटी के नाम से 5 वर्ष तक 6-6 हजार रुपये जमा किए जाते है। इस प्रकार बेटी के नाम से कुल 30 हजार रुपये की राशि जमा हो जाती है। फिर जो बेटी है। जब 6वी कक्षा में पहुंच जाती है, तो फिर उसके बैंक अकाउंट में 2 हजार रु की राशि सरकार की तरफ से जमा की जाती है। ऐसे ही जब बेटी 9वी में प्रवेश लेती है। तब सरकार को तरफ से 4 हजार रु की राशि खाते के जमा की जाती है। इसके बाद जब बेटी 11 कक्षा में प्रवेश लेती है, तो फिर सरकार की तरफ से 6 हजार रु की राशि खाते के भेजी जाती है और जब बेटी 12 कक्षा में प्रवेश लेती है। तब 6 हजार रु की राशि बेटी के बैंक खाते में जमा की जाती है। इसके बाद जो बेटी है वो 21 वर्ष हो जाती है, तब उसको 1 लाख रु का आखिरी भुगतान किया जाता है। अब सरकार ने इस योजना की राशि को बड़ा दी है, तो आखिरी भुगतान भी बढ़ जायेगा।
कोई भी व्यक्ति अपने बेटी के दस्तावेज को आंगनवाड़ी में जमा कर सकता है या व्यक्ति लोक सेवा केन्द्र से भी आवेदन कर सकता है या फिर किसी भी इंटरनेट कैफे के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है। इसके बाद जो आवेदन है। वो स्वीकृति के लिए परियोजना कार्यालय में चले जायेगा, परियोजना कार्यालय में इस आवेदन की जांच की जाएगी। जांच के बाद जब आपका आवेदन स्वीकृत हो जाता है उसके बाद सरकार ही तरफ से बेटी के नाम पर 1 लाख 43 हजार रु का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। सरकार की तरफ से इस योजना में मिलने वाली जो राशि है। इस राशि के बढ़ोतरी की गई है। अगर हम पहले की बात करते हैं, तो फिर इसके लिए पहले 1,18,000 रूपये का प्रमाणपत्र मिलता था।
लाड़ली लक्ष्मी योजना का फायदा राज्य की उन बालिकाओं को दिया जाता है। जिनके माता-पिता मध्यप्रदेश के निवासी है। इसके साथ ही वह व्यक्ति आयकर दाता न हों। इस लाडली लक्ष्मी योजना को मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से चलाई जाती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान