GDP Of India: भारत सरकार के आकड़ों के मुताबिक इस फिस्कल ईयर में यह 7.3 परसेंट रहने की उम्मीद है। नेशनल स्टैटिसटिक्स ऑफिस ने शुक्रवार को यह आंकड़े जारी किए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें इस फाइनेंशियल ईयर के लिए भारत की अर्थव्यवस्था में 7.2 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है। अगर बात की जाए पैसों की तो इस वित्त वर्ष में भारत की ग्रॉस डेवलपमेंट प्रोडक्ट 296.58 लाख करोड़ रुपए रहने का अनुमान है।

Advertisement

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिसंबर में हुई मौद्रिक नीति की समीक्षा के दौरान रिजर्व बैंक ने भारत के जीडीपी में बढ़ोतरी अनुमान को 6.5 प्रतिशत से बढ़कर 7 प्रतिशत कर दिया था। हालांकि भारत सरकार का अनुमान है कि इस बार जीडीपी 7.3 प्रतिशत के लेवल को भी टच कर सकती है।

Advertisement

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप साल 2023-24 में सकल घरेलू उत्पाद 2011-12 की स्थिर कीमत पर 171.79 लाख करोड़ पहुंचने का अनुमान जा रहा है। आपको बता दें की 31 मई 2023 को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए जीडीपी के 160.06 लाख करोड़ रुपए रहने का अनुमान लगाया गया था।

अगर सरकार की आधिकारिक बयान की बात की जाए तो फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में मौजूदा कीमतों पर जीडीपी की ग्रोथ 8.9 प्रतिशत तक रहने बात कही जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की साल 2022-23 में यह 16.01 प्रतिशत की थी।

Advertisement

भारत की अर्थव्यवस्था के लिए यह एक अच्छी खबर है। आपको बताते चलें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने भी विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 2.75 अरब अमेरिकी डॉलर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। 29 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 623.02 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है। इससे पिछले हफ्ते में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 4.47 अरब डॉलर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। इसके बाद भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 620.44 अरब डॉलर का हो गया था।

Advertisement

बढ़ा भारत का विदेश मुद्रा

आपकी जानकारी के लिए बताते चने की विदेशी मुद्रा भंडार साल 2021 में अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर रहा था। सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक साल 2021 में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के आसपास था। हालांकि जिस हिसाब से भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में तेजी देखी जा रही है, उस हिसाब से यह 2021 के सर्वकालिक उच्च स्तर को भी तोड़ सकता है।

Advertisement

बताते चलें की रिजर्व बैंक ने दिसंबर में हुई बैठक के दौरान इन्फ्लेशन रेट के 4 प्रतिशत के करीब रहने की बात कहीं है। विशेषज्ञों के द्वारा अनुमान लगाया गया है कि अगले तीन से चार साल तक भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.5 प्रतिशत से ऊपर बनी रह सकती है। साल 2033 तक भारत, जापान जैसे देशों को पछाड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। वहीं साल 2085 तक भारत अमेरिका को भी पीछे छोड़ सकता है।

Advertisement