Govinda and Sunita Ahuja Divorce: गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा की शादीशुदा जिंदगी के 37 साल हो चुके हैं, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये बात सामने आई है कि यह कपल तलाक लेने जा रहा है। हालांकि, इस मामले में अभी तक दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। गोविंदा ने कई टॉप फिल्मों में काम करके लोगों के दिलों में अलग पहचान बनाई है। उनकी संपत्ति भी करोड़ों रुपये में है।

Advertisement

गोविंदा की करोड़ों में है नेट वर्थ (Govinda and Sunita Ahuja Divorce News)

गोविंदा के पोर्टफोलियो में न सिर्फ मूवीज से कमाई शामिल है बल्कि कई सारे ब्रांड डील्स भी शामिल है। एक्टर के पास 170 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। वह हर फिल्म के लिए 6 करोड़ रुपये और हर ब्रांड एंडोर्समेंट डील से लगभग 2 करोड़ रुपये कमाते हैं। इसके अलावा फिल्म प्रोडक्शन से भी उन्होंने कमाई की है। साल 2004 से 2009 तक संसद सदस्य के रूप में उन्होंने राजनीति में अपनी भूमिका बनाई।

Advertisement

आलीशान घरों के मालिक हैं गोविंदा (Govinda Net Worth)

गोविंदा की प्रॉपर्टी की बात करें तो मुंबई में ही उनके पास 3 बंगले हैं। न्यूज 18 के अनुसार, मुंबई के जुहू इलाके में बने एक बंगले की कीमत 16 करोड़ रुपये है। इसके अलावा रुइया पार्क में भी उनका एक बंगला है और मड आईलैंड में भी 1 करोड़ रुपये में एक आलीशान मकान भी है।

Advertisement

इस तरह गोविंदा का करियर शुरू हुआ था (Govinda Property Details)

गोविंदा ने साल 1986 में फिल्म 'इल्जाम' से अपने करियर की शुरुआत की थी। कुली नंबर 1 और हीरो नंबर 1 जैसी फिल्मों में भी उन्होंने काम किया और इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अधिक कमाई की थी। अपने करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद भी, गोविंदा ने "पार्टनर" और "भागम भाग" जैसी हिट फिल्मों के साथ शानदार वापसी की, जिसमें उन्होंने प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया।

Advertisement

इस साल में हुई थी सुनिता अहूजा और गोविंदा की शादी

गोविंदा और सुनीता की शादी 1987 में हुई थी। दोनों की शादी बहुत कम उम्र में हो गई थी और उस वक्त सुनीता सिर्फ 18 साल की थीं। सुनीता और गोविंदा को इस शादी से दो बच्चे टीना और यशवर्धन हैं। सुनीता अहूजा ने हिंदी रश के साथ हुए इंटरव्यू में इस बात की जानकारी भी थी कि वह अपने पति गोविंदा के साथ नहीं रहती है। उन्होंने कहा, 'हमारे पास दो घर हैं। एक फ्लैट में मेरा मंदिर और मेरे बच्चे हैं, जबकि गोविंदा दूसरे फ्लैट में रहते हैं।' हालांकि, सुनीता ने यह भी बताया कि गोविंदा अपनी मीटिंग्स के कारण देर से आते हैं और उन्हें बातचीत करना पसंद है, इसलिए वह वहीं रहते हैं।